रामनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ खपाने जा रही 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, 03 तस्कर गिरफ्तार, लग्ज़री इनोवा जब्त


पुलिस की मुस्तैदी से आधी रात को हुई बड़ी कार्रवाई


 अनूपपूर/रामनगर : - प्रदेश में संचालित नसे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 लीटर अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 तथा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


दिनांक 06.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे से 01:00 बजे के मध्य थाना रामनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्ज़री इनोवा वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही है। *सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार तत्काल नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।*


नाकाबंदी के दौरान टोयोटा इनोवा वाहन क्रमांक CG 08 0991 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की एवं अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, मो. राजिक उर्फ राज एवं रामू बंसल, तीनों निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर बताया। *प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जमुना क्षेत्र से शराब लेकर छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।*


जप्त सामग्री


* 22 पेटी गोवा शराब – 198 लीटर

* 03 पेटी बोल्ट बीयर – 36 लीटर


कुल जप्त शराब – 234 लीटर

अनुमानित कीमत – ₹1,58,580/-


इसके अतिरिक्त *तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा लक्ज़री इनोवा कार (अनुमानित कीमत लगभग ₹10 से ₹15 लाख)* भी जप्त की गई।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. मो. सोएब ख़ान उर्फ पप्पू, पिता मो. यूसुफ़ ख़ान, उम्र 42 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

2. मो. राजिक उर्फ राज, पिता गोरखदास बैरागी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।

3. रामू बंसल, पिता रवि बंसल, उम्र 19 वर्ष, निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर।


उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 अंतर्गत धारा 34(2), मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना की जा रही है।


सराहनीय भूमिका


इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 89 अमित पटेल, प्रधान आरक्षक 31 निरंजन खलखो, प्रधान आरक्षक 54 राहुल प्रजापति, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक भानुप्रताप एवं आरक्षक मुमताज की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत


युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने सभी युवाओं से  सहभागिता की अपील



अनूपपुर :-  मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर जिले में प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले भर से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं, इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन पर कर रहे हैं।

युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने  बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष युवाओं से सीधे बजट को लेकर संवाद करेंगे, उनके विचार जानेंगे तथा संगठन की आगामी रणनीति एवं योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

प्रदीप मिश्रा ने जिले के समस्त मंडलों, महाविद्यालयों, युवा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रदेश नेतृत्व से सीधे जुड़ने और अपने विचार साझा करने का सुनहरा मंच है।

कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं और युवा मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव एवं वार्ड स्तर पर संपर्क कर युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत की भी योजना बनाई गई।


कांग्रेस  जिला अध्यक्ष ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण



 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का पठन किया साथ ही उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।



कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। अंत में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।


अयोध्या श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगाँठ पर दुर्गा चौक, पेंड्रा में भव्य महाआरती सम्पन्न


आकाश पवार


 पेंड्रा :-  अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगाँठ (तिथि अनुसार) के अवसर पर आज शाम पेंड्रा के दुर्गा चौक में हिंदू समाज द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, समाज के सम्मानित नागरिक तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आरती के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था, एकता और समरसता को सुदृढ़ करना रहा। महाआरती उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना की। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।




कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:


स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया,

 रामजी श्रीवास (जिलाध्यक्ष – गौ सेवा आयोग), 

जिला उपाध्यक्ष विहिप सरोज पवार,  जिला मंत्री प्रकाश साहू, सह मंत्री निखिल परिहार,

कोषाध्यक्ष बृजेश सोनी, मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी,

दुर्गावाहिनी संयोजिका आकांक्षा साहू,

रमेश तिवारी (मंडल अध्यक्ष – भाजपा), नवीन विश्वकर्मा, समयलाल मिश्रा,

नत्थू प्रसाद गुप्ता, शैलेश जयसवाल, श्रेयांस पाण्डेय, आदित्य चतुर्वेदी,

सुमित साहू, रविन्द्र कैवर्त, विभा तिवारी, रामेश्वरी धुर्वे,

रुक्मणि तिवारी, पल्लवी, शिवानी साहू सहित

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारत विकास परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) की CSR पहल


रक्सा–कोलमी क्षेत्र में चलित अस्पताल एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ


अनूपपुर :- सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) ने नए वर्ष के अवसर पर अनूपपुर जिले के परियोजना प्रभावित क्षेत्र रक्सा–कोलमी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में चलित अस्पताल (एम्बुलेंस) सेवा का शुभारंभ किया है। यह पहल कंपनी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) नीति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।


सेवा क्षेत्र एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ


इस चलित अस्पताल एम्बुलेंस सेवा से रक्सा, कोलमी, छुलकारी, दैखल, धुरवासिन, तितरीपौड़ी सहित आसपास के गांवों के निवासियों को लाभ मिलेगा। एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित परिवहन की सुविधा सुनिश्चित की गई है।


ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रिया


इस पहल को लेकर ग्रामीण समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया।

रक्सा गांव के शंकर, लाल सिंह, पाल सिंह एवं आकाश श्रीवास्तव सहित ग्रामीणों ने कहा कि अब आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जिससे जन-जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा।

वहीं कोलमी गांव के सुरेश अगरिया, नरेंद्र राठौर, रामस्वरूप एवं अशोक मिश्रा सहित ग्रामीणों ने इस पहल को ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।



सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का आधिकारिक बयान


इस अवसर पर न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सुधाकर पाण्डेय एवं महाप्रबंधक सुशील कांत मिश्रा ने कहा

“न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का स्पष्ट विश्वास है कि औद्योगिक विकास तभी सार्थक है, जब उसके साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई जाए। रक्सा–कोलमी एवं आसपास के गांवों में चलित अस्पताल एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत इसी सोच का परिणाम है। हमारा उद्देश्य है कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। भविष्य में भी हम स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक पहल करते रहेंगे।”


CSR के माध्यम से मजबूत होता सामुदायिक विश्वास


कंपनी द्वारा यह पहल उस व्यापक CSR रणनीति का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जनसुनवाई से पूर्व ग्रामीण संवाद, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा सहयोग एवं खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से परियोजना प्रभावित क्षेत्र में कंपनी और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास और सहभागिता का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।



सतत विकास की दिशा में एक और कदम


न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को समान महत्व देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। चलित अस्पताल एम्बुलेंस सेवा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कंपनी विकास को केवल अवसंरचना तक सीमित नहीं रखती, बल्कि मानव कल्याण को भी अपनी प्राथमिकता मानती है।

कंपनी ने आने वाले समय में भी स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी पहलों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया है।


धर्मांतरण रोकने विश्व हिंदू परिषद द्वारा हर संभव प्रयास और मदद किया जाएगा - जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया 


मातिन दाई मंदिर, ग्राम दमदम में हुआ श्रद्धा व संस्कारों से ओत-प्रोत तुलसी पूजन


मिशनरी के धर्मांतरण से जिले के प्रभावित गांव दमदम में विश्व हिंदू परिषद ने किया तुलसी पूजन का आयोजन 


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :- मिशनरी के द्वारा चलाए जाने वाले धर्मांतरण से अनेकों वर्षों से प्रभावित चल रहे जीपीएम जिले के विकासखंड पेण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमदम स्थित मातिन दाई मंदिर परिसर में 25 दिसम्बर, गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद ने सनातन परंपरा के अनुरूप तुलसी पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक चेतना के साथ किया। आयोजन की शुरुआत अतिथियों ने माता तुलसी और माता मातिन दाई की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। ग्राम की मातृशक्ति, सनातन धर्म प्रेमी बहन-भाई एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से तुलसी माता का पूजन-अर्चन कर उनके महत्व को आत्मसात किया।


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस तरह धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने सभी को एकजुटता के साथ संगठित होकर धर्मांतरण को रोकने की अपील करते हुए धर्मांतरण रोकने के लिए उनके संगठन के द्वारा हर संभव प्रयास और हर संभव मदद करने का वचन दिया।



कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने तुलसी की विशेषता और महत्व बताते हुए सभी जन समुदाय को तुलसी पूजन करने का आग्रह करते हुए कहा कि, तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और परिवारिक संस्कारों की प्रतीक हैं। घर-घर तुलसी पूजन से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ी को धर्म, प्रकृति और राष्ट्र से जोड़ने का माध्यम भी है। 


पूजन के दौरान मातृशक्तियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया तथा यह संकल्प लिया कि प्रत्येक परिवार अपने घर में तुलसी रोपण व नियमित पूजन करेगा। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, स्वदेशी अपनाने एवं राष्ट्रहित जैसे विषयों पर भी संदेश दिया गया।  

 


कार्यक्रम का संचालन मुकेश जायसवाल और आभार प्रदर्शन दमदम के सरपंच पति विनोद एक्का ने किया। लगातार हिंदू समाज के लिए कार्य करने वालों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का प्रसाद वितरण किया गया एवं ऐसे संस्कारमय आयोजनों को निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, सरपंच पति विनोद एक्का, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश सोनी, मातृ शक्ति जिला संयोजक प्रिया त्रिवेदी, शैलेश जायसवाल, शुभम गुप्ता, शिवम साहू, भूपेंद्र चौधरी, मंडल कार्यवाह जितेंद्र शुक्ला, ब्रिजेश पूरी, राकेश त्रिपाठी, मुकेश जायसवाल, कुंवारेलाल पुरी, लखन लाल पुरी, महेंद्र यादव, जिला संस्कार प्रमुख अनिता मांझी, दुर्गा वाहनी शालू केवट, वर्षा केवट, ललिता केवट, गणेशिया, सुमन, ममता कुजूर, तारा पोर्ते, सुनिता सूर्यवंशी, नीलम सूर्यवंशी, प्रमिता कुजूर, राजेन्द्र कुजूर, कालेश्वर कुजूर, प्रकाश पोर्ते, बुधराम कुजूर, फूल सिंह सिंदराम, नेहरू लाल उरांव, राकेश तिग्गा, गुलाब कुजूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


संघ स्वयंसेवक दल के सदस्यों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक किया नमन 


पेंड्रा :- में आज संघ स्वयंसेवक दल के सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा साहिब पहुँचकर दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग और शौर्य को स्मरण किया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी एवं बाबा जुझार सिंह जी ने चमकौर के मैदान में मुगल सेना से युद्ध करते हुए देश और धर्म की रक्षा में वीरगति प्राप्त की। वहीं छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह जी (9 वर्ष) और बाबा फतेह सिंह जी (7 वर्ष) ने अल्पायु में ही अमानवीय यातनाएँ सहते हुए भी धर्म और सत्य से समझौता नहीं किया और जीवित दीवार में चुनवाए जाने का साहसिक सामना किया। उनका यह बलिदान आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।


कार्यक्रम में चारों साहिबज़ादों के बलिदान को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा कविता पाठ के माध्यम से उनके अदम्य साहस और त्याग को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामजी श्रीवास (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत पेंड्रा), ठाकुर अनिल सिंह, पवन त्रिपाठी, रमाकांत जायसवाल, शैलेन्द्र पवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


गुरुद्वारा साहिब की संगत द्वारा सभी स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि, *“चारों साहिबज़ादों का बलिदान सदैव राष्ट्र, धर्म और मानवता को सत्य, साहस और बलिदान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”*

 


कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,युवक की मौत, चालक फरार


अनूपपुर  :- बुधवार की सुबह फुनगा चौराहे में एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई घटना के बाद कार चालक कार ले कर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम रक्सा निवासी 26 वर्षीय युवक गणेश साहू पिता देवशरण साहू अपनी मां को उपचार करने के लिए मोटरसाइकिल से फुनगा अस्पताल लेकर आया था,  जो मां को अस्पताल में छोड़ने बाद फुनगा चौराहे पर से रक्सा रोड़ की ओर आ रहा था तभी कोतमा की ओर से तेज गति से आए अज्ञात कार चालक ने तेजी से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक को गंभीर चोट आने पर चौकी प्रभारी फुगना सोने सिंह परस्ते द्वारा पुलिस दल के साथ घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया  जहां परीक्षण दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों की उपस्थिति में पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर पी,एम,कराने के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा वही घटना कारित करने वाला कार चालक घटना के बाद से तेज गति से अनूपपुर की ओर कार सहित फरार हो गया जिसकी पुलिस के द्वारा विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जा रही है।






दोहरे हत्याकांड से दहला अनूपपुर


घर पर किसान व नौकरानी का मिला रक्तरंजित शव, पत्नी गंभीर घायल में मेडिकल रेफर 


अनूपपुर  :- जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर लखनपुर गांव में एक घर में किसान और नौकरानी का रक्तरंजित शव मिला हैं । किसान की पत्नी को  गंभीर हालत में शहडोल मेडिकल कालेज रेफर किया गया है । तीनों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसान के बेटे ने सबसे पहले घर में खून से लथपथ शव देखे। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।मृतकों की पहचान राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल (40) और सीमा बैगा (25) के रूप में हुई है।

 राजेंद्र पटेल की पत्नी रूपा पटेल (38) गंभीर रूप से घायल है। सीमा राजेंद्र के घर में काम करती थी। घटना स्थल पर पुलिस टीम मौजूद है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि दो लोगों की हत्या हुई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतक के बेटे आलोक पटेल ने बताया, हमारा परिवार खेती करता है। मैं मंगलवार रात 11 बजे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत चला गया था। हम पक्का घर बनवा रहे हैं, इसलिए सभी खुले बरामदे में ही सो रहे हैं। आज सुबह जब मैं घर पहुंचा तो पापा खून से लथपथ बरामदे के पिलर पर पड़े थे।

 नौकरानी सीमा का शव उसके बिस्तर पर था। मम्मी की हालत गंभीर हैं, वह कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं थी। उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। छोटा भाई आयुष पटेल (8) घर के अंदर सो रहा था। उसे किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।नौकरानी सीमा बैगा की शादी नहीं हुई थी। तीनों एक ही बरामदे में सो रहे थे। सीमा का सिर को बुरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने अभी शव कब्जे में नहीं लिए हैं। शहडोल से एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र का परिवार काफी संपन्न है। उनके पास दो ट्रैक्टर सहित खेती किसानी में उपयोग होने वाली कई मशीनें हैं। जिन्हें परिवार किराए पर देता है। कई एकड़ सिंचित खेती है। गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।





यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक वर्ष में 32 लाख 20 हजार का किया चालान


यातायात प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में लगातार जारी है कार्यवाई


ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में 420% की रिकॉर्ड वृद्धि


अनूपपुर :-  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान (आई पी एस ) द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए  ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला यातायात प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध लगातार करवाई कर रही है यातायात पुलिस द्वारा इस वर्ष नवंबर 2025 तक 317 ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो वर्ष 2024 के 61 प्रकरणों की तुलना में 420% की उल्लेखनीय वृद्धि  है।


कठोर जुर्माना—अब तक 32 लाख 20 हजार रुपए से अधिक


अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त जुर्माना कार्रवाई की जा रही है। अब तक 32 लाख 20 हजार रुपए से अधिक  का चालान किया जा चुका है। पिछले वर्ष 2024 में यह जुर्माना 6,30,500 था , 2025 में जुर्माना कार्यवाही में 411 % की वृद्धि हुई है।  

अनूपपुर पुलिस  का स्पष्ट संदेश है कि शराब पीकर वाहन चलाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



सड़क दुर्घटनाओं पर रोकना है मुख्य उद्देश्य


ड्रिंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। लोगों की जान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से जिलेभर में नित प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।



*कहां-कहां चल रहा है अभियान*


प्रमुख चौराहों पर रात में विशेष चेकिंग


हाईवे पर मोबाइल पेट्रोलिंग


जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से चालक वर्ग को समझाइश


लगातार सोशल मीडिया अलर्ट व जनजागरूकता पोस्ट



*अनूपपुर पुलिस का संदेश*



शराब पीकर वाहन चलाना सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ है।

नागरिकों से अपील है कि नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।


 


शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर :-  कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासी 19 वर्षीय नवयुवती के पिता के द्वारा उसकी पुत्री दिनांक 04.10.2025 को घर से अनूपपुर जाने का कहने के बाद अचानक गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में गुम इंसान क्रमांक 107/25 दर्ज किया जाकर तलाश पतासाजी की गई।


पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी  सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक प्रकाश तिवारी , साइबर सेल से आरक्षक राजेंद्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा लगातार पतासाजी की जाकर उक्त नवयुवती को पानीपत (हरियाणा) से दस्तयाब किया गया,  जो उक्त नवयुवती के द्वारा महिला पुलिस अधिकारी एवं माननीय न्यायालय में दिये गये कथनो के आधार पर प्रकरण में इस्तयाक खान पिता मोहम्मद मुस्ताक खान उम्र करीब 20 वर्ष हाल निवासी वार्ड न. 03 राठौर मोहल्ला अनूपपुर ( मूल निवासी ग्राम रघुनाथगंज जिला रीवा )  के द्वारा उक्त नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का अपराध क्रमांक 549/25 धारा 69 बी.एन.एस. एवं 3(2) (5) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर दिनांक 02.12.2025 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय विशेष न्यायालय अनूपपुर द्वारा जेल भेजा गया है।


कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने गुम स्मार्ट फोन तलाश कर दिलाया वापस


अनुपपुर :- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाईल फोन गुमने अथवा चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्काल सी.ई.आई.आर. पोर्टल में में रिपोर्ट दर्ज की जाकर तत्परता पूर्वक गुम अथवा चोरी गये मोबाईल को प्राप्त कर रिपोर्टकर्ता को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


 रिपोर्टकर्ता रंजीत सिहं पिता स्व. सिद्धू सिहं निवासी ग्राम बेरीबांध का 10000 रूपये वीवो कंपनी का स्मार्ट मोबाईल फोन दिनांक 07.08.2025 को गुम हो जाने की रिपोर्ट करने पर टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर के द्वारा रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज कराया जाकर गुम मोबाईल की तलाश कर मोबाईल धारक को वापस दिलाया गया है। गुम मोबाईल प्राप्त होने पर मोबाईल धारक द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।


सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल में एमजेएमसी में गोल्ड मेडलिस्ट बनी सृष्टि मिश्रा, जीपीएम जिले का नाम किया रोशन


आकाश पवार 


पेण्ड्रा :- सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में पेंड्रा जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि मिश्रा ने वर्ष 2022 में एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


वर्तमान में सृष्टि मिश्रा मध्यप्रदेश मंत्रालय में संचार विशेषज्ञ (Communication Specialist) के पद पर कार्यरत हैं।



समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सृष्टि मिश्रा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सृष्टि को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


सृष्टि मिश्रा प्रो कबड्डी स्टार खिलाड़ी संस्कार मिश्रा की बड़ी बहन हैं। जहाँ संस्कार मिश्रा ने प्रो कबड्डी जैसी प्रतिष्ठित लीग में खेलकर जिले का नाम गौरवान्वित किया, वहीं अब सृष्टि ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार और जिले को गर्वान्वित किया है।



सृष्टि मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सुश्री सुनीता मिश्रा, पिता एएसआई नवीन मिश्रा तथा अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि—


“यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग का परिणाम है।”


उनकी इस सफलता से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने सृष्टि मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।


विचरण करते खांड़ा पहुंचा भालू,वन विभाग कर रहा निगरानी


शशिधर अग्रवाल


अनूपपुर :- अनूपपुर तहसील थाना एवं वन परिक्षेत्र के खांड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह विचरण करते हुए एक वन्यप्राणी भालू प्रवेश कर गया जिसकी सूचना मिलने पर अनूपपुर वनविभाग का मैदानी अमला भालू के विचरण क्षेत्र में पहुंचकर निरंतर निगरानी करते हुए भालू को ग्रामीण क्षेत्र से जंगल की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है यह भालू शुक्रवार की सुबह कोदैली,रामपुर गांव की सीमा के मध्य कठना नदी के किनारे से खांडा गांव में चंद्रभूषण मिश्रा के खेत एवं खेत से लगे मुख्य मार्ग के किनारे तेलरी तालाब के समीप पहुंचकर झाड़ियो में कुछ देर छिपकर बैठा रहा झाड़ियो से निकलकर पटाखा फोडने पर कठना नदी की ओर जाकर फिर वापस खांडा गांव के ठाकुरबाबा,अमरहाई तालाब एवं अस्पताल, हाईस्कूल के मध्य विचरण कर रहा है भालू के विचरण की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसे वनविभाग के द्वारा भालू से दूर रखा गया है।



बिजुरी पुलिस ने फरार चल रहे 04  वसुली गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार 



अनूपपुर :- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर् रहमान द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण एवं फरार चल रहे वारंटी की तामीली हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में  बिजुरी पुलिस के द्वारा महिला संबंधी मामलो में जारी वसुली गिरफ्तारी वारंटो की तामीली की गई जिसका विवरण इस प्रकार है – 

01.   माननीय न्यायालय अमनदीप छाबडा सिविल कोर्ट कोतमा के न्यायालय से जारी एमजेसीआर 245/2024 धारा 125(3) हिन्दु गोद रखरखाव अधि. के वसुली वारंटी राजकुमार  नट पिता  भरत नट  निवासी डोंगरिया को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 

02. माननीय न्यायालय अमनदीप छाबडा सिविल कोर्ट कोतमा के न्यायालय से जारी एमजेसीआर 336/2025 धारा 125(3) हिन्दु गोद रखरखाव अधि. के  वसुली वारंटी बल्दू साहु पिता मंशाराम साहु  उम्र 45 वर्ष निवासी दारगांव थाना लोहारा जिला कबीरधाम छ.ग. को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 

03. माननीय न्यायालय अमनदीप छाबडा सिविल कोर्ट कोतमा के न्यायालय से जारी एमजेसीआर 343/2024 धारा 125(3) हिन्दु गोद रखरखाव अधि. के  वसुली वारंटी सुमेर सिंह गोंड पिता  धरमपाल सिंह गोंड  निवासी डोंगरिया छोट को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 

04. माननीय न्यायालय अमनदीप छाबडा सिविल कोर्ट कोतमा के न्यायालय से जारी एमजेसीआर 345/2024 धारा 125(3) हिन्दु गोद रखरखाव अधि. के  वसुली वारंटी सुमेर सिंह गोंड पिता  धरमपाल सिंह गोंड  निवासी डोंगरिया छोट को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 

इस प्रकार  बिजुरी पुलिस द्वारा  कुल 04 वसुली गिरफ्तारी वारंट जो महिला संबंधी प्रकरणो में जारी किये गए थे,की तामीली की गई । 

उक्त कार्य में थाना प्रभारी निरी विकास सिंह , सहायक उपनिरीक्षक उदय प्रजापति,प्र.आर. बसन्त कोल, आर.  सुनील यादव, आर. राकेश ,आर अभिषेक शर्मा   की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


गौरेला के परमशांति धाम आश्रम में 1 नवंबर से 5 नवंबर तक  होगा भव्य हिंदू सम्मेलन


आकाश पवार 


जीपीएम :-- गौरेला के परमशांति धाम आश्रम में 1 नवंबर से 5 नवंबर तक  होगा भव्य हिंदू सम्मेलन  का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, धर्म जागरण और सनातन संस्कृति के पुनरोद्धार को समर्पित होगा।


आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध संत-महात्माओं, धार्मिक विद्वानों और श्रद्धालुओं का समागम होगा। इस कार्यक्रम में *साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती, *साध्वी हरिप्रिया आराधना और बाल विदुषी विजया उरमलिया* विशेष रूप से शामिल होंगी और प्रेरणादायक प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों से लोगों के हृदय में नई चेतना का संचार करेंगी।


कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह *प्रवचन,मंगल आरती* और बच्चों के सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में धर्मशास्त्र आधारित प्रवचन सत्र और शाम को रामलीला  के माध्यम से सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी।


आश्रम प्रबंधक स्वामी परमात्मानंद जी गिरी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और धार्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। साथ ही युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ना भी इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।


आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों और धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें और धर्म, संस्कृति व राष्ट्र के उत्थान में अपनी भागीदारी निभाएं।


पांच दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में *मानस मंडली,राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता,* जैसे विशेष कार्यक्रम भी रखे गए हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए परमशांति धाम और स्वयंसेवकों की टीम तैयारी में जुटी हुई है। परमशांति धाम आश्रम परिसर को सुंदर रूप से सजाया जा रहा है।

 


बिजुरी पुलिस ने पांच जुआरियो को किया गिरफ्तार


बिजुरी :-  मुखबिर सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 14/10/2025  को काली मंदिर के पास बिजुरी में जुआ का फड लगाकर जुआ खेलते पाए जाने से रेड कार्यवाही कर जुआडियान धर्मदास उर्फ बब्बू बंसल पिता प्रेमलाल बंसल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं 11 छतहा मोहल्ला,मंगल कोल पिता राजेन्द्र प्रसाद कोल उम्र 22 वर्ष,देवा कोल पिता पंचू कोल उम्र 22 वर्ष,मनोज कुमार कोल पिता बैजनाथ कोल उम्र 26 वर्ष ,हूपलाल कोल पिता कंधी कोल उम्र 20 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं 11 काली मंदिर बिजुरी  में थाना बिजुरी के फड व पास कूल 1125 रुपये नगदी ताश के 52 पत्ते धारा 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया ।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास सिंह , सउनि प्रभाकर पटेल , आर लक्ष्मण डांगी, आर. रवि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


जहरीला कोदो-कुटकी का पेज पीने से पति-पत्नी एवं बालक बेहोश , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती,तीनों की हालत खतरे से बाहर


 श्रवण उपाध्याय 


अमरकंटक : - मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत कबीर मय खुरखुरी दादर , जनपद पंचायत करंजिया , जिला डिंडोरी निवासी एक दंपती और एक बालक को जहरीला पेज पीने ( भोजन) खाने से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमनी तेकाम (45 वर्ष) , उनकी पत्नी चंद्रावती तेकाम (40 वर्ष) तथा पड़ोसी बालक आयुष (4 वर्ष) ने आज सुबह घर में तैयार कोदो-कुटकी अनाज का पेज पिया(भोजन खाया)  था । सेवन के लगभग एक घंटे बाद तीनों को उल्टियां , जी मिचलाना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे । स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लेकर पहुंचे , जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. शशांक परस्ते एवं डॉ. सुनील सिंह ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया ।


डॉ. परस्ते ने बताया कि “तीनों ही मरीज अब खतरे से बाहर हैं , किंतु एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है । आगे और बेहतर जांच एवं उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया जाएगा ।”

वहीं डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि “महिला को उल्टियां हो रही थीं , पेज शरीर के अंदर तक पहुंच गया था , फिर भी स्थिति सामान्य है । तीनों मरीजों को सतत देखरेख में रखा गया है ।”

भर्ती मरीज धमनी तेकाम ने बताया कि उन्होंने सुबह स्वयं घर पर कोदो-कुटकी का पेज बनाया था । उसी को खाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई । उन्होंने कहा — “हमें यह नहीं पता था कि कोदो-कुटकी जहरीला हो गया है ।”

ग्रामीण अंचलों में कोदो-कुटकी किसानों , मजदूरों और श्रमिक वर्ग के भोजन का प्रमुख हिस्सा माना जाता है । यह पोषक और पारंपरिक अनाज सामान्यतः सुरक्षित होता है , परंतु किसी कारणवश इस बार इसका जहरीला होना गंभीर चिंता का विषय है । विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनाज के अनुचित भंडारण या फफूंदजनित संक्रमण के कारण विषैला हो सकता है ।

फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में चिकित्सक दल तीनों मरीजों की गहन निगरानी में सतत उपचार किया जा रहा है ।


रामनगर पुलिस ने बस स्टैंड सेमरा के पास जुआ खेलते पांच जुआरियो को किया गिरफ्तार



रामनगर :- दिनांक 14.10.2025 को थाना प्रभारी रामनगर द्वारा देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेन रोड के किनारे बस स्टैंड सेमरा में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की गई, जहां 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी –1 सोहन पुरी पिता राममितन पुरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हर्री।2. घनश्याम उर्फ लाला जोगी पिता बालक नाथ जोगी, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतकोना।3. गुलाबदास चौधरी पिता बिहारीलाल चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमरा।4. रामनरेश द्विवेदी उर्फ गोतू पिता शिवप्रसाद द्विवेदी, निवासी सेमरा5. गौरव उपाध्याय पिता बिहारीलाल उपाध्याय, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेमरा।

               आरोपियों के कब्जे से ₹2250 नगद राशि एवं ताश के पत्ते मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 266/25 धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में विशेष जागरूकता रैली का किया गया आयोजन


अनूपपुर :-  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. परस्ते ने किया। इस रैली में जिलापंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, बीएमओ डॉ. धनीराम सिंह, नर्सिंग ऑफिसर प्रभा राठौर, डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी सहित नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए। यह रैली मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को स्थानीय समुदाय के बीच व्यापक रूप से फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर वर्ष मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कलंक दूर करने और लोगों को मानसिक बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर निकाली गई रैली ने इस संदेश को जोरदार तरीके से समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का काम किया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल मानसिक विकारों का इलाज नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए जरूरी है।रैली में उपस्थित लोगों ने पोस्टर, बैनर और नारे के माध्यम से यह बयान दिया कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए, जिससे लोग समय रहते उचित परामर्श लें और मानसिक रोग के प्रति भय व कलंक कम हो। इस मौके पर डॉ. परस्ते ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आज की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना शारीरिक स्वास्थ्य भी अधूरा है। उन्होंने बताया कि तनाव, अवसाद, चिंता जैसी समस्याएं आम हैं, जिन्हें समझदारी और सहारे से ही दूर किया जा सकता है।जिलापंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समाज को एकजुट होकर इस दिशा में काम करना होगा ताकि मानसिक बीमारियों को लेकर बनी गलतफहमियां खत्म हों। नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे युवा पीढ़ी में मानसिक स्वास्थ्य की समझ और जागरूकता बढ़ेगी।यह आयोजन मानसिक स्वास्थ्य को सामान्य जीवन का हिस्सा बनाने और हर किसी के लिए इसे स्वीकार्य व आसान बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget