कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि काम्बिंग गश्त में लंबे समय से फरार चल रहे 07 वारंटी किए गए गिरफ्तार 


अनूपपुर :- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु बुधवार की रात्रि जिले के समस्त थानों में काम्बिंग गश्त कराई गई जिसमें फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी की तमीली , जिला बदर आरोपियों की घर पर चैकिंग, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की चैकिंग एवं वसूली वारंटी की तामीली हेतु निर्देशित किया गया।


बुधवार की रात्रि थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक संजय सिहं, कमलेश दांगी, राहुल बरडे की अलग अलग पुलिस पार्टियों ने वान्टेड अपराधियों कि घेराबंदी की जाकर फरार चल रहे है 07 वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे आरोपी भोमा बैगा पिता मैकू बैगा उम्र 22 वर्ष नि. ग्राम ओडेरा के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 337/21 में स्थायी गिरफ्तारी वारण्टी व मैकू बैगा पिता समयतात बैगा उम्र 28 वर्ष निवासी ओढेरा थाना कोतवाली अनूपपुर के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 337/21 में स्थायी गिरफ्तारी वारण्टी जारी किया गया है। इसी तरह राजेन्द्र कोल पिता नानबाबू कोल उम्र 35 वर्ष निवासी पटरा शहडोल हाल लखनपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुत्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 637/22 धारा 294,323,506,34 में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है, शिवकुमार शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 126/24 में अमन गुप्ता पिता नारायण गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी आदर्श मार्ग अनूपपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 41/24 धारा 138 एन आई एक्ट में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है। श्याम कुमार गुप्ता पिता रामलखन गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी मेन रोड अमलाई जिला शहडोल के विरूद्ध माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती ताराम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1079/23 धारा 138 आई. एन. ए.एक्ट में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है। विष्णु प्रसाद पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 ग्राम पिपरिया के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुत्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 207/24 धारा 354,354 (घ) (1) भा.द.वि में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।


 जैतहरी/वेंकटनगर पुलिस का जुए के फड् में छापा, लाखो का मशरूका जब्त, 4 जुआरी भी पकड़ाए


अनूपपुर/जैतहरी/वेंकटनगर :- आज दिनांक 12.09.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम खालबहरा थाना जैतहरी में अन्तर्राज्य जिसमें कोतमा, गौरेला, पेन्ड्रा बिलासपुर के जुआडी इक्ट्ठा होकर जुआ फड़ लगाकर जुआ खेल रहे है उक्त सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा विशेष टीम गठित कर जुआ फड़ रेड करने हेतु निर्देशित किया गया तब चौकी वेंकटनगर थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से जुआ फड़ रेड किया।गया जिसमें चार आरोपी 01. नरेश पिता शिवराज कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पदगवां थाना पैण्ड्रा छ.ग. 02 सुरज रजक पिता आनंदी रजक उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खोलसरा थाना बिलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. 03 समीम अख्तर पिता मोहम्मद हलीम उम्र 38 वर्ष निवासी बनियाटोला कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर 04. दीपक समुद्रे पिता मुन्ना समुद्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बनियाटोला कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म0प्र0) के तास के पत्तों से रूपये पैसो की हार जीत के दाव लगाते हुए जुआ खेलते पकडे गये मौके पर जुआ फड़ से 1,54,550/- रूपये नगदी, तास की 05 गड्डीया, 05 नग मोबाईल, 07 मोटरसायकल तथा गुटखा पाउच, पानी की बाटल, पन्नी, दरी कुल कीमत मशरूका 654550/- जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया और धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक श्री आर. के. धारिया उप निरीक्षक विपुल शुक्ला सउनि सुरेश अहिरवार, सउनि अरविन्द राय, सउनि रविशंकर गुप्ता, सउनि विनोद विश्वकर्मा आर. 513 संग्राम वास्केल, 237 बलराम सिंह पैकरा, 288 विजय टाटू, 281 सोनू परते, आर. 244 मोहित राणा, आर. 479 विक्रम परमार, आर. 312 मनीष तोमर की सराहनिय भूमिका रही ।

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget