जैतहरी/वेंकटनगर पुलिस का जुए के फड् में छापा, लाखो का मशरूका जब्त, 4 जुआरी भी पकड़ाए


अनूपपुर/जैतहरी/वेंकटनगर :- आज दिनांक 12.09.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम खालबहरा थाना जैतहरी में अन्तर्राज्य जिसमें कोतमा, गौरेला, पेन्ड्रा बिलासपुर के जुआडी इक्ट्ठा होकर जुआ फड़ लगाकर जुआ खेल रहे है उक्त सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा विशेष टीम गठित कर जुआ फड़ रेड करने हेतु निर्देशित किया गया तब चौकी वेंकटनगर थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से जुआ फड़ रेड किया।गया जिसमें चार आरोपी 01. नरेश पिता शिवराज कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पदगवां थाना पैण्ड्रा छ.ग. 02 सुरज रजक पिता आनंदी रजक उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खोलसरा थाना बिलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. 03 समीम अख्तर पिता मोहम्मद हलीम उम्र 38 वर्ष निवासी बनियाटोला कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर 04. दीपक समुद्रे पिता मुन्ना समुद्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बनियाटोला कोतमा थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म0प्र0) के तास के पत्तों से रूपये पैसो की हार जीत के दाव लगाते हुए जुआ खेलते पकडे गये मौके पर जुआ फड़ से 1,54,550/- रूपये नगदी, तास की 05 गड्डीया, 05 नग मोबाईल, 07 मोटरसायकल तथा गुटखा पाउच, पानी की बाटल, पन्नी, दरी कुल कीमत मशरूका 654550/- जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया और धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक श्री आर. के. धारिया उप निरीक्षक विपुल शुक्ला सउनि सुरेश अहिरवार, सउनि अरविन्द राय, सउनि रविशंकर गुप्ता, सउनि विनोद विश्वकर्मा आर. 513 संग्राम वास्केल, 237 बलराम सिंह पैकरा, 288 विजय टाटू, 281 सोनू परते, आर. 244 मोहित राणा, आर. 479 विक्रम परमार, आर. 312 मनीष तोमर की सराहनिय भूमिका रही ।

 


आधा दर्जन से ज्यादा आम के विशाल वृक्षो को काटकर गिराया

 मामला पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 13 के समशान घाट के पास का 

 अनूपपुर :- सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षो को बचाने और नए वृक्षो के रोपण करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और वृक्षो को काटने से बचने के लिए विभिन्न कानून भी लागू है लेकिन ऐसा लगता है कि विशालकाय वृक्षो को बचाने के लिए बनाए गए कानून की कॉपी अनूपपुर जिला मुख्यालय तक नही पहुची है या जिम्मेदार वन और राजस्व विभाग कुम्भकर्णीय नींद में सो रहे है ? तभी तो पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 13 चंदास नदी के ऊपर स्थित समसान घाट के पास मुख्यमार्ग से लगे हुए आधा दर्जन से ज्यादा आम के हरे भरे विशाल वृक्षो को जमीदोज कर दिया गया और जिम्मेदार विभाग को सो रहा है । जबकि वही से पुरानी बस्ती में निर्मित पुलिस कालोनी में कई पुलिस कर्मियों और पुलिस के अधिकारियो का नियमित आना जाना इस मार्ग से होता है फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा हरे भरे आम के विशाल वृक्षो का कत्लेआम कर दिया गया और किसी ने भी इसकी सुध नही ली है । सवाल उठता है कि आखिर किसके सह पर और किसने इन हरे भरे वृक्षो का कत्लेआम किया ? क्या संबंधित विभाग की अनुमति थी ? या मौन स्वीकृति ? अब देखना होगा कि आम के हरे भरे विशाल वृक्षो का कत्लेआम करने वालो विभाग कार्यवाही करता है या उन्हें आगे ऐसे कृत्य करने का अभयदान देकर रखता है । वन विभाग के आला अधिकारी पूरे मामले पर कार्यवाही करने को अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर बात रहे है । तो वही राजस्व के अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे है । अगर जिम्मेदार विभाग के द्वारा दोषियों के ऊपर कोई कार्यवाही नही की गई तो आम के वृक्षो के बाद अगला नम्बर उस भूमि पर लगे विशालकाय बरगद के वृक्ष का होगा ।

 इनका कहना है 

 राजस्व क्षेत्र में फारेस्ट को कार्यवाही का कोई अधिकार नही है, वहाँ तहसीलदार कार्यवाही करते है । 

 डी एफ ओ अनूपपुर 

 मामला मेरे जानकारी में नही है, अनुमति है कि नही है,कार्यालय में जानकारी ले लीजिए । 

 कमलेश पुरी

 एस डी एम अनूपपुर

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget