युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने सभी युवाओं से सहभागिता की अपील publicpravakta.com


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत


युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने सभी युवाओं से  सहभागिता की अपील



अनूपपुर :-  मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनूपपुर जिले में प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले भर से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं, इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन पर कर रहे हैं।

युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने  बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष युवाओं से सीधे बजट को लेकर संवाद करेंगे, उनके विचार जानेंगे तथा संगठन की आगामी रणनीति एवं योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

प्रदीप मिश्रा ने जिले के समस्त मंडलों, महाविद्यालयों, युवा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रदेश नेतृत्व से सीधे जुड़ने और अपने विचार साझा करने का सुनहरा मंच है।

कार्यक्रम को लेकर जिले भर में तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं और युवा मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव एवं वार्ड स्तर पर संपर्क कर युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत की भी योजना बनाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget