कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ उपार्जन केंद्र व तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा , ऐतिहासिक कल्प वृक्ष का किया दर्शन publicpravakta.com


कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ उपार्जन केंद्र व तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा


ऐतिहासिक कल्प वृक्ष का किया दर्शन 


अनूपपुर  :-  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पुष्पराजगढ़ पहुँचकर कोदो-कुटकी उपार्जन की प्रक्रियाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने किसानों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पेयजल, छाया, तौल प्रबंधन एवं भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।  



तहसील कार्यालय पुष्पराजगढ़ में तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण


कलेक्टर हर्षल पंचोली ने तहसील कार्यालय पुष्पराजगढ़ में तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नक्शा, सीमांकन, नामांकन, बंटवारा सहित अन्य प्रकरणों की फाइलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने दायर पंजी का निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। साथ ही, आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए तहसीलदार, कार्यालय सहायक एवं रीडर को स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। 


ग्राम शिवनी संगम स्थित पवित्र ‘कल्प वृक्ष’ स्थल का किया निरीक्षण


कलेक्टर ग्राम पंचायत कोईलारी के ग्राम शिवनी संगम स्थित पवित्र ‘कल्प वृक्ष’ स्थल पहुंचे। उन्होंने कल्प वृक्ष के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस धरोहर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वृक्ष के महत्व से संबंधित विवरण शिला-पट्ट पर अंकित कराया जाए, स्थल पर बाउंड्री निर्माण किया जाए तथा पेवर ब्लॉक लगाकर दर्शनार्थियों के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था विकसित की जाए। 

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डेय, तहसीलदार पुष्पराजगढ़, अनुविभागीय अधिकारी कृषि  विकास मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget