सरई पुलिस ने चार बकरी चोर को पकड़ा publicpravakta.com

 


सरई पुलिस ने चार बकरी चोर को पकड़ा



सरई :-  चौकी प्रभारी सरई उप निरी. मंगला प्रसाद दुबे के हमराह प्रआर. 74 राम प्रसाद सिंह, आर. 295 भानू प्रताप सिंह, आर. 346 साहब सौर, आर. 287 विनोद कुमार के द्वारा  फरियादी - ईश्वर यादव पिता उमा प्रसाद यादव उम्र 45 वर्ष निवासी पथखई थाना सिंघपुर जिला शहडोल का चौकी सरई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07/09/2025 को सुबह 08.00  बजे अपने साथी लखन सिंह के साथ 20 नग बकरी, बकरा के चराने के लिये ग्राम अहिरगंवा के जंगल तरफ ले कर गया था कि बकरी बकरा  जंगल में घुसकर चर रहे थे कि बकरी, बकरा की आवाज सुनाई दी  तब मैं तथा मेरे साथी लखन सिंह दौडकर जाकर देखे तो मेरे 20 बकरी, बकरा मे से 13 नग ही थे 02 बकरा  तथा 05 बकरी नही थे हम लोग दोनो जंगल मे ढूढे पता तलाश कियें कोई पता नही चला मुझे लगा कि कोई अज्ञात चोर मेरी बकरी, बकरा 07 नग कीमती  करीबन  50,000/- रू, का चोरी कर ले गया है । सुबह 09-10 बजे के बीच   अहिरगंवा के आस  पास  एक सफेद रंग के कार जिसका नम्बर MP 18  C8278 में कुछ लोग बैठकर बार बार आना जाना कर रहे थे मुझे शक है कि उक्त कार वाले ही मेरी बकरी बकरा चोरी कर ले गये होंगे घटना की बात चौकी सरई में आकर सूचना दर्द कराया था उक्त रिपोर्ट  पर से चौकी सरई में अपराध धारा सदर  303(2), 3(5)   बी. एन. एस. का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना को दौरान काफी लगन व मेहनत से पता तलाश किया गया जो आरोपीगण  शिराज खान पिता मिराज खान उम्र 42 वर्ष पुलिस लाईन शहडोल, अफजल अंसारी पिता फरीद अंसारी उम्र 21 वर्ष पुरानी बस्ती शहडोल, सलमान साह पिता सलीम साह उम्र 32 वर्ष वार्ड नं. 27 शहडोल, संतोष ठाकुर पिता शारदा प्रसाद ठाकुर उम्र 37 वर्ष हास्पिटल के पास शङडोल के कब्जे से कार MP 18  C8278 कीमती करीबन 500000/- रू. एवं बकरी कीमती 50000/- रू. की आरोपी गणो के कब्जे जप्त किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की  जा रही है ।  उक्त कार्यवाही में उपरोक्त थाना स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget