कोतमा पुलिस ने एक लाख पचहत्तर हजार की अवैध शराब पकड़ी publicpravakta.com


कोतमा पुलिस ने एक लाख पचहत्तर हजार की अवैध शराब पकड़ी 


कोतमा :-  थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में  अवैध  शराब बेचने  ,परिवहन करने, नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों का संचालन करने वालों के  विरूध्द अभियान चलाकर  कार्यवाहियां की जा रही है । 

        इसी क्रम में दिनांक 08.09.25 को थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक कत्थे रंग की टाटा सफारी गाड़ी में बुढार तरफ से भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है  ।सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी निरी. रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर  नाकाबन्दी की गई ।रात करीबन 12.20 बजे एक कत्थे रंग की टाटा सफारी गाड़ी काफी तेज रफ्तार  से फुनगा तरफ से आते हुई  दिखी जो सिंह ढाबा के पास पुलिस द्वारा रोकने पर नही रूकी ।जो उक्त वाहन  का पीछा करने पर  ड्राइवर द्वारा उक्त वाहन को बड़ी तेजी से चलाते हुए शुक्ला ढाबा से हाइवे से अंदर मोड़ कर लहसुई कैम्प स्टेडियम के पास से आयुष्मान  आरोग्य केन्द के पास रेलवे पटरी के किनारे कच्चे रास्ते से ड्रायवर द्वारा गाड़ी को घुसेड दिया तथा  गाड़ी में चाबी लगी हुई छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों के बीच से भागते हुए चालक फरार हो गया ।टाटा सफारी गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी क्र0 एमपी 09 सीटी 2995 में पीछे व बीच वाली सीट में  खाकी रंग के कार्टूनों मे कुल 28 पेटी अंग्रेजी शराब जिन्हे बाहर निकाल कर अलग- अलग मुआयना किया गया ।एक कार्टून मे अंग्रेजी शराब  8PM प्रत्येक  375ml की 24 बाटल, अग्रेजी शराब 8PM  प्रत्येक पाव  180ml की कुल 4 पेटी  192 पाव, खाकी रंग के 5 कार्टूनों मे GOA कुल 250  पाव  प्रत्येक में 180 ml, एक खाकी रंग के कार्टून मे मैकडबल  के कुल 48 पाव प्रत्येक180 ml, 4 खाकी रंग के कार्टूनों मे ब्लूचिप कुल 200 पाव प्रत्येक में 180 ml, पॉवर केन बीयर की कुल 13 पेटी 500ml की कुल 312 केन , कुल मिलाकर 28 पेटियों में अवैध शराब कुल 289.2 लीटर जो कीमती कुल 175064 ( 1 लाख 75 हजार 64 रुपया )  की एवं  एक कत्थे रंग की टाटा सफारी क्र. MP-09 CT-2995  जिस पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था जिसे मौके से जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 1200000 लाख रुपए है। फरार चालक के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है । शीघ्र फरार आरोपी चालक तथा शराब परिवहन कराने वाले आरोपियों की पता तलाश कर गिऱफ्तारी सुनिश्चित की  जावेगी ।  

                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उप निरी अकबर खान , सउनि गोविन्द प्रजापति,प्र.आर. रामपाल पटेल , प्र.आर. संजीव त्रिपाठी , आर. राकेश सिंह  , आर मनोज उपाध्याय , आर अभय त्रिपाठी, आर.महेश साहू की  मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget