भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा की जिला कार्यशाला 9 सितंबर को
अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है ।
अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 9 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनूपपुर मिथिलेश पयासी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में कार्यशाला सुनिश्चित किया गया है ।
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा का कार्यशाला बैठक 9 सितंबर दोपहर 12:00 बजे होना सुनिश्चित किया गया है ।
बैठक कार्यशाला में अपेक्षित सांसद, मंत्री एवं विधायक ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला पदाधिकारी ,सभी मण्डल प्रभारी,
मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री , सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री , सभी प्रकोष्ठो के जिला संयोजक ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष , जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ,नगर पालिका / नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्याशाला बैठक में उपस्थित रहेंगे ।

