अग्रसेन युवा मंच की नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन ऋतुराज अध्यक्ष एवं मानस बने सचिव
आकाश पवार
गौरेला-पेंड्रारोड :- श्री अग्रसेन युवा मंच, पेंड्रारोड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज श्री अग्रोहा भवन, गौरेला में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर मंच की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जो निम्नानुसार है –
*अध्यक्ष* – ऋतुराज अग्रवाल
*उपाध्यक्ष* – ओमप्रकाश अग्रवाल एवं अंशु अग्रवाल
*सचिव* – मानस अग्रवाल
*सहसचिव* – अंकुल अग्रवाल
*कोषाध्यक्ष* – तन्मय अग्रवाल
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा आगामी कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

