अमरकंटक मे शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त publicpravakta.com


अमरकंटक मे शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त


अनूपपुर :-  कलेक्टर  हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगर परिषद अमरकंटक द्वारा वार्ड क्रमांक 8 में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 08, नर्मदा नदी के दक्षिणी तट क्षेत्र के कुल 10 स्थलों पर अवैध रूप से निर्मित झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कार्यवाही के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते तथा पुलिस विभाग का बल मौके पर उपस्थित रहा। संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न की गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget