रामनगर पुलिस ने किया चेक बाउंस के फरार 01 स्थाई वारंटी व 01 गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ़्तार
रामनगर :- थाना रामनगर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इनमें से एक आरोपी 3 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी था।
📌 माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोतमा के प्रकरण क्रमांक 10/22 धारा 138 पराक्रम्या अधिनियम के तहत वसूली वारंटी राम दास चौधरी पिता दौलू उर्फ नान दौलू चौधरी उम्र 48 वर्ष निवासी रामनगर को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
📌 वहीं, माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोतमा के प्रकरण क्रमांक 23/20 धारा 138 पराक्रम्या अधिनियम के तहत 3 साल से फरार स्थायी वारंटी देवशरण पिता हेतराम प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी बरबसपुर थाना भालूमाड़ा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई उमेश तिवारी, प्र आर अमित पटेल, अनुराग भार्गव एवं आरक्षक मुमताज ख़ान की सराहनीय भूमिका रही।

