अवैध रेत चोरी कर परिवहन पर बिजुरी पुलिस ने की कार्यवाही
बिजुरी :- पुलिस द्वारा दिनांक 28/08/2025 को ग्राम छतई में घेराबंदी कर एक नीले संफेद रंग के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक MP65AA4982 से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक विजय केवट पिता राममिलन केवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम छतई थाना बिजुरी जिला अनूपपुर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है ।
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि उदय प्रजापति, आर. प्रभाकर त्रिपाठी , आर. लक्ष्मण डांगी ,आर. नत्थुलाल चौधरी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

