फुनगा भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित:61 सदस्यीय टीम में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री ,5 मंत्री बनाए गए publicpravakta.com


 फुनगा भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित:61 सदस्यीय टीम में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री ,5 मंत्री बनाए गए


 अनूपपुर /फुनगा :- भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन पर जिले के अनूपपुर विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल फुनगा के स्थानीय भाजपा मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ने जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की सहमति से 61 सदस्यीय टीम बनाई है। 


कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महेंद्र सिंह, प्रेमनाथ केवट, राम प्यारे गौतम, राकेश पटेल , दो महामंत्री नरेंद्र सिंह एवं उदयभान पटेल, और पांच मंत्री मनोज चंद्रा, श्रीमती ममता चौधरी, शुभम कुमार ,शिव प्रताप राठौर, प्रकाश नामदेव , एक  कोषाध्यक्ष श्रीमती नर्बदिया सिंह  एक कार्यालय मंत्री राजाराम तिवारी और एक मीडिया प्रभारी दिगंबर शर्मा  , सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव सह सोशल मीडिया प्रभारी मनोज पनिका एवं आईटी सेल प्रभारी गंगाराम यादव को भाजपा मंडल फुनगा की नवीन कार्यकारिणी में दायित्व दिया गया है ।


मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि नई कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी।  संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget