पूर्व नपाध्यक्ष के निवास पर स्वर्गीय राजीव जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित publicpravakta.com


पूर्व नपाध्यक्ष के निवास पर स्वर्गीय राजीव जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित


अनूपपुर :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी जी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि उपस्थित कांग्रेस जनों ने दी।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव जी  21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने वाले एकमात्र नेता है।देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी को जाता है।

       कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई।वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे।भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली।देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया।उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

              राजीव जी ने भारत की प्रगति का जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए सच्चा प्रयास ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। 

                 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय सोनी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोनी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget