आजादी के 77 वॉ अमृत महोत्सव के पर्व पर खोड़री न. 01 मे निकाली जाएगी 77 मी.की तिरंगा यात्रा publicpravakta.com


आजादी के 77 वॉ अमृत महोत्सव के पर्व पर खोड़री न. 01 मे निकाली जाएगी 77 मी.की तिरंगा यात्रा


कोतमा :- आजादी के अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी है 77 वॉ साल संस्कृति और उपलब्धियां के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए  भारत सरकार की एक पहल है जिसको पूरा देश हर घर तिरंगा यात्रा के रूप में मना रहा है जगह-जगह शहर शहर गांव गांव  तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है वही जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 में 31/08/23 को शाम 4 बजे 77 मीटर  की लंबी तिरंगा यात्रा  निकली जाएगी तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा  के कार्यकर्ताओं कि पहले से यह दूसरी बार निकाली जा रही है जिसमें  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि समाज सेवी बच्चे माताएं बहने एवं आसपास से आए हुए देश प्रेमी कई हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि तिरंगा यात्रा चौरा मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर होते हुए गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर तक जाएगी आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के रूप में  प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित  में अपना अमूल समय देना चाहिए  युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं अपने आसपास के क्षेत्र कि देश प्रेमियों से आवाहन किया है कि इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो वही ग्राम के वरिष्ठ जनों का कहना है  की लगातार द्वितीय वर्ष यह तिरंगा यात्रा होने से  सभी लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी यह 77 मीटर की लंबी तिरंगा यात्रा निश्चित ही अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय होगी  इस प्रकार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि  युवा मोर्चा के तत्वाधान में गांव में लगातार  सामाजिक. धार्मिक. राष्ट्रहित.  कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget