लायंस क्लब अनूपपुर टाउन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज publicpravakta.com


लायंस क्लब अनूपपुर टाउन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज


अनूपपुर :- लायंस क्लब अनूपपुर टाउन की नई कार्यकारिणी के गठन पश्चात शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को शाम 7 बजे होटल गोविंदम अनूपपुर में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2, शपथ अधिकारी कौशल अरोरा, विशिष्ट अतिथि दीपक सोनी रीजनल चेयर पर्सन एवं जसपाल सिंह कालरा जोन चेयर पर्सन वर्ष 2023 24 की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलायेंगे।

लायंस क्लब अनूपपुर टाउन की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमरदीप सिंह बघेल, सचिव सरला भदौरिया, कोषाध्यक्ष महेश कुमार दीक्षित बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रथम - उपाध्यक्ष तृप्ति ठाकुर, द्वितीय उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, सह सचिव शशि तिवारी, सह कोषाध्यक्ष ऋतु सोनी, टेमर प्रज्ञा सिंह, टेल ट्विटर सरोज बियानी, पीआरओ पूर्णिमा रात्रे को बनाया गया हैं।

संचालक मंडल समस्त पूर्व अध्यक्षों में संतोष अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, हरिनारायण खेडिया, निरुपमा पटेल, डॉक्टर असीम मुखर्जी,  डा० एससी राय, महेंन्द्रृ केशवानी, मुकेश ठाकुर, अशोक शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, लक्ष्मी खेडिया। क्लब एडमिस्ट्रेटर चन्द्रकांत पटेल, सर्विस चेयरपर्सन दुर्गेन्द सिंह भदौरिया एवं मेंबरशिप चेयरपर्सन प्रताप सिंह राउतराय शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget