विधायक पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में निकाली गई भारत  जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण का समापन आज खुर्शी में publicpravakta.com


विधायक पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में निकाली गई भारत 
जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण का समापन आज खुर्शी  में


अनूपपुर :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर को प्रारंभ की गई भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रारंभ की गई।उसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के अंदर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में 7 सितंबर से 14 सितंबर 2022 तक पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 52 पोलिंग बूथों तक घर घर जाकर पदयात्रा के प्रथम चरण का समापन आज 14 सितंबर 2022 को ग्राम खुर्शी वेंकटनगर में अपराहन 4  बजे समापन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की यात्रा 20 तारीख के बाद प्रारंभ की जाएगी।पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि अपने नेता राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदयात्रा कर आज देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई,भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराने का कार्य पदयात्रा के दौरान किया गया।इसके साथ ही वह भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से यह भी बताने का काम किए है कि  देश की विभिन्न समस्याओं के लिए यदि कोई पार्टी मजबूती से लड़ाई लड़ रही है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है और हमारे नेता राहुल गांधी हैं।उन्होंने यह भी लोगों से बताया कि जो नफरत आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार फैला रहे है उसे रोकने का काम करें।उन्होंने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जी 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किए हैं यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचने में लगभग डेढ़ सौ दिन लगेंगे, यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

                        पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अपनी पदयात्रा का शुभारंभ 7 सितंबर 2022 को ग्राम उमरिया में यात्रा के प्रभारी सरपंच ज्ञान सिंह, बोधन सिंह मार्को की उपस्थिति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं टेलीविजन पर कार्यक्रम का अवलोकन करने के पश्चात  8 सितंबर को प्रातः 9 बजे ग्राम उमरिया से पदयात्रा माननीय राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ किए।यात्रा 52 पोलिंग बूथों से होते हुए आज 14 सितंबर 2022 को ग्राम-खुर्शी पहुंचेगी जहां कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा एवं आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget