पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम publicpravakta.com

 


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर जिले के समस्त मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर कार्य करने का संकल्प लिया,

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश  अध्यक्ष  श्रीमति माया  नारोलिया व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के द्वारा अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में महिला मोर्चा के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई  की जयंती मनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई और इसी कड़ी में 25 दिसम्बर 2021  को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  की जन्मजयंती व  सुशासन दिवस महिला मोर्चा के  द्वारा  वाजपेयी जी के चित्र पर  पुष्पांजलि अर्पित किया गया l भाजपा कार्यालय , जिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में  टोपी और मोजा व फल वितरण  किया गया , इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा  जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा अटल जी अपने राजनीतिक जीवन में फैसले लेने के लिए भी अटल माने जाते रहे उनका लिया हुआ हर फैसला मील का पत्थर साबित हुआ अटल जी ने संगठन सरकार चलाने में उनके द्वारा लिए गए फैसले हमेशा याद किए जाएंगे उनके निर्णय विरोधी भी हंस कर स्वीकार करते थे क्योंकि उनका हर फैसला देश और समाज हित में रहता था उन्होंने सरकार में रहते हुए अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जिसका आज भी अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की  मंत्री गुड़िया रौतेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रमा मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह,छाया सोनी, ज्योति सोनी,कोषाध्यक्ष बवीता पाण्डेय,मंत्री  नीलमअग्रवाल,सम्पतिया राठौर , कार्यालय मंत्री ममता कोरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशा टावरी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गायत्री रैकवार,रेखा , सावित्री एवं समस्त महिला मोर्चा की बहने  कार्यक्रम में सम्मिलित हुई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget