अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही publicpravakta.com


अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही


बिजुरी :-  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 14/09/2025 को ग्राम बैहाटोला में  घेराबंदी कर एक नीले संफेद  रंग के बिना नंबर के स्वराज ट्रेक्टर  से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत खनिज 02 घन मीटर रेता कीमती 3000 रुपये तथा ट्रेक्टर ट्राली कीमती 500000 रुपये ( पांच लाख रु.) कुल कीमती 503000 रुपये को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक लाला उर्फ गोविन्द यादव पिता बैठोल यादव निवासी ग्राम भगता थाना बिजुरी जिला अनूपपुर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही  एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है । 

उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि आर.एन. तिवारी, आर. लक्ष्मण डांगी , चालक आर. करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget