अवैध कोयला (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा 3 ट्रेलर किए जप्त publicpravakta.com


अवैध कोयला (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा 3 ट्रेलर किए जप्त 


 बिजुरी :-  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 13/09/2025 को मुखबिर की सूचना पर बेलिया छोट नेशनल हाईवे एनएच 43 मे 03 टेलर नं. CG10BP7739  टेलर नं. CG10BP7639  टेलर नं.  CG10BP7939  के चालक कोयला लोड कर कोतमा तरफ ले जाते वक्त ट्रेलरो को रुकवाकर टीपी चेक किया गया जो तीनो के चालक क्रमश: मेवा लाल केवट निवासी पैरीचुआ नवाटोला नं. 02 रामस्वरूप केवट निवासी पैरीचुआ नवाटोला नं. 03 नारेन्द्र बैस निवासी बुढवा शहडोल की टीपी चेक की गई जिनका समय दिनांक 12/09/25 के 06.40  बजे समाप्त हो चुका था उक्त ट्रको को कोयला लेकर आमाडांड खदान से मैहर सतना जाना था जो ईटीपी का समय समाप्त हो जाने से उक्त तीनो ट्रेलर को जप्त कर अनुंसंधान में  लिया गया । आगे की कार्यवाही हेतु खनिज विभाग अनूपपुर को  सुपुर्द किया गया । 

उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, उपनिरी विपुल शुक्ला, आर. अभिषेक शर्मा , चालक आर. करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget