सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर की मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न publicpravakta.com


सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर की मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न


अनूपपुर :-  आज भारतीय जनता पार्टी मंडल अनूपपुर में 'स्वदेशी-सेवा पखवाड़ा 2025' के निमित्त आयोजित मंडल कार्यशाला संपन्न हुई। उक्त "स्वदेशी-सेवा पखवाड़ा" माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती (2 अक्टूबर) तक प्रदेश भाजपा द्वारा जन-जन की सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। उक्त कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, प्रतिभाभान खिलाड़ियों का सम्मान, मंडल स्तरीय रक्त दान शिविर का आयोजन एवं कई कार्यक्रम बूथ स्तर पर कराने हेतु कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया ।
इस दौरान जिला महामंत्री जीतेन्द्र सोनी, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा सहित मंडल पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget