यातायात पुलिस ने 72 वाहन चालकों पर नियमों का उल्लंघन करने पर की कार्यवाही*
अनूपपुर :- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला यातायात प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जा रहा है ,इस अभियान में 72 वाहन चालकों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 2 ट्रको को जब्त किया गया है । अभियान के दौरान कुल ₹31,000 का चालान भी किया गया।
अनूपपुर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है तथा सड़क हादसों को रोकने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार की जाती रहेंगी।
*यातायात पुलिस की अपील*
यातायात पुलिस अनूपपुर आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएँ तथा यातायात नियमों का पालन करें।सुरक्षित यात्रा ही जीवन रक्षा है।

