यातायात पुलिस ने 6 नाबालिग वाहन चालकों पर की कार्यवाही publicpravakta.com


यातायात पुलिस ने 6 नाबालिग वाहन चालकों पर की कार्यवाही 


अनूपपुर :- जिला यातायात  प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में  जिलेभर में नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोतमा के एक निजी स्कूल के बाहर चेकिंग की गई तो कई नाबालिग वाहन चालक छुपते–छुपाते नजर आए लेकिन सख़्त कार्रवाई से कोई बच नहीं सका। कार्यवाही के तहत 6 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया और  कार्यवाही की गई ।


 पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावक भी उतने ही दोषी होंगे जितना चालक ऐसे मामलों में अभिभावकों पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना केवल कानूनी अपराध ही नहीं बल्कि मासूम जिंदगियों को खतरे में डालने वाला कदम है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है।


*पुलिस अनूपपुर की अपील*


 अभिभावक अपने बच्चों को वाहन न सौंपें। 

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget