रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आजादी के रंगों से सजाई रंगोली publicpravakta.com


रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आजादी के रंगों से सजाई रंगोली 


अनूपपुर/ डूमर कछार :-  11 से 15 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद डूमरकछार में देशभक्ति और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष कंचन मेहता तथा समस्त सम्मानित पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति और सान्निध्य में नगर में भव्य बाइक रैलियों का आयोजन हुआ। सीएमओ के मार्गदर्शन में 13 अगस्त को शासकीय हाई स्कूल डूमरकछार में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए जनजागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। मंच का सफल संचालन कमलेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रमों ने न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान जगाया, बल्कि स्वच्छता और एकता का संदेश भी पूरे नगर में फैलाया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget