विकसित भारत का संकल्प लेकर चलती है भारतीय जनता पार्टी - जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जैतहरी में अनूपपुर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई सम्पन्न publicpravakta.com


विकसित भारत का संकल्प लेकर चलती है भारतीय जनता पार्टी - जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम


जैतहरी में अनूपपुर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई सम्पन्न


विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल


अनूपपुर :- आज अनूपपुर जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित जिला कार्यशाला जैतहरी में आयोजित की गई कार्यशाला में जिला प्रभारी श्री मिथलेश पयासी, जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, आधाराम वैश्य , ब्रजेश गौतम ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण के 11 वर्षों में देश के हर वर्ग को योजनाओं व विकास कार्यो से पहुचे लाभ के साथ किस तरह देश का कायाकल्प हुआ उपस्थितजनों को बताया गया साथ ही ग़रीब कल्याण के इन 11 वर्षों को लेकर भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला भाजपा जिला प्रभारी मिथिलेश प्यासी, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य,भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी ,भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला जैतहरी नगर पालिका अध्यक्ष उमंग गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर विजय राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  रवि राठौर,जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, पसान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा,प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे  ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget