सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने लिया संज्ञान नो एंट्री में प्रवेश करने वाले हाईवा चालक पर हुई कार्यवाही यातायात पुलिस ने लगाया 5000 का जुर्मानाpublicpravakta.com


सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने लिया संज्ञान


नो एंट्री  में प्रवेश करने वाले हाईवा चालक पर हुई कार्यवाही यातायात पुलिस ने लगाया 5000 का जुर्माना


अनूपपुर :- दिनांक 25/05/25 को दोपहर 13:28 बजे  अमरकंटक तिराहे से अनाधिकृत रूप से  प्रवेश करते हुए हाईवा क्रमांक MP 65 ZB 6315 के  चालक उमेश सिंह यादव ने हाइवा वाहन को नो एंट्री का उल्लंघन करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जैतहरी रोड की ओर ले जाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होते हुए  पुलिस अधीक्षक  अनूपपुर के संज्ञान में आई,  प्रतिक्रिया स्वरूप आम जन की  सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पर सख्त कार्यवाही करने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया, जिसके पालन आज उपरोक्त वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115/194(2)    (प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाना) के तहत कार्यवाही करते हुए ₹5000 का जुर्माना लगाया गया।

**यातायात पुलिस अनूपपुर*

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget