पुलिस अधीक्षक ने थानों में किया व्यापक फेरबदल, 5 थाना प्रभारियों समेत 18 पुलिसकर्मियों को किया स्थानांतरित
अनूपपुर :- पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने 18 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है, इनमें 5 नगर निरिक्षक, 5 उप निरिक्षक, 3 सहायक उप निरिक्षक, 2 प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षक के नाम शामिल है।
जिले में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा 18 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है, इनमें 5 नगर निरिक्षक, 2 उप निरिक्षकों को थाना मिला हैं। 3 उप निरिक्षकों, 3 सहायक उप निरिक्षकों सहित 2 प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक ने 5 थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव करते नगर निरीक्षक सुंदरेष सिंह मरावी को थाना चचाई, नगर निरीक्षक रत्रांबर शुक्ला को कोतमा,नगर निरीक्षक राकेश उईके को महिला थाना,नगर निरीक्षक विरेन्द्र बडकडे थाना अजाक, नगर निरीक्षक एसपी शुक्ला को राजेन्द्रग्राम थाना का प्रभार सौंपा गया हैं।