प्रशासन गांव की ओर अभियान का किया गया शुभारंभ
अनूपपुर :- भारत सरकार, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन गाँव की ओर अभियान का शुभारम्भ किया गया। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थें।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ 2024 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन के साथ सुशासन को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से जन समस्याओं का निराकरण तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।