म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन 14 मई को publicpravakta.com

 म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन 14 मई को 


अनूपपुर :- मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी ग्वालियर में महिला हॉकी खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 14 मई 2024 को श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू, ग्वालियर में किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहम्मद इसरार मंसूरी ने बताया है कि जिले के उत्कृष्ट 10 महिला हॉकी खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति सहित आयोजन स्थल में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया, आवास एवं भोजन व्यवस्था स्वयं वहन करनी होगी। अधिक जानकारी हेतु सुश्री आकांक्षा परमार के मो.नं. 6232498118, 7509153293 एवं सुश्री नेहा रावत के मो.नं. 7566449394 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget