वृद्ध महिला के घर में घुसकर हत्या, अज्ञात आरोपियो पर इनाम की घोषणा publicpravakta.com

 


वृद्ध महिला के घर में घुसकर हत्या, अज्ञात आरोपियो पर इनाम की घोषणा


अनूपपुर :-  जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुरगोड़ा के छिरहनटोला में 28-29 मार्च की रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर 64 वर्षीय वृद्धा पर जानलेवा हमला कर दिया, महिला के सिर पर गंभीर चोट आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह पहुंच कर घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया। वहीं पूरे मामले में फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एवं डॉगस्क्वाड की टीम द्वारा सूक्ष्मता के साथ घटना स्थल की जांच में जुटी गई।


जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम कुकुरगोड़ा के छिरहनटोला निवासी 64 वर्षीय वृद्धा मत्‍ती बाई पति स्व. वीर सिंह की हत्या अज्ञात लोगो द्वारा घर में घुस कर दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, लेकिन घटना स्थल से कोई भी हथियार नही मिले है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के पति का निधन हो चुका था और उसकी बेटियों की शादी हो चुकी थी, वृद्धा घर में अकेली रहती थी।

आसपास के लोगो सहित परिजनों ने बताया कि मृतिका व कुछ लोगो के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत भी पूर्व में जैतहरी थाने में दर्ज थी। लेकिन जैतहरी पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया गया और मौका पाते ही अज्ञात आरोपितों ने वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद एडीजीपी शहडोल डीसी सागर ने मौका निरिक्षण के बाद अज्ञात आरोपियों को पकड़वाने पर 30 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है। 

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget