अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतमा कालरी वर्क शाप में कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा कार्यक्रम किया गया publicpravakta.com


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतमा कालरी वर्क शाप में कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा क्षेत्र  के द्वारा कार्यक्रम  किया गया 


जमुना कोतमा :-  जिसमें क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरूषों ने  की हिस्सेदारी की इंद्रपती सिंह क्षेत्रीय सचिव   ने कहा की आज जब महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं  तब यह सरकार महिलाओं को पीछे की तरफ ले जाना चाहती हैं। पुरुषप्रधान मानसिकता को त्यागे वगैर महिला बराबरी की बात बेमानी होगी महिला सहभागिता बिना कोई भी विकास अधूरा है यह सच है कि किसी भी पुरूष के विकास व निर्माण के पीछे महिला का त्याग योगदान होता है इस सच से इंकार नही किया जाना चाहिए इसलिए सिर्फ एक दिन ही नही बल्कि हमेशा सम्मान करे। वर्तमान में देखा जा रहा है कि चारों तरफ धर्मगुरुओं और संत  बाबा लोगो  का बोलबाला है और वह महिलाओं को कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं उनकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड अनिल शर्मा जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 


जमुना कोतमा आज जरूरत है एक वैज्ञानिक सोच के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाने की महिलाएँ  बहुत ही विपरीत परिस्थितियों का सामना  करते हुए आगे बढ रही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए कोतमा कालरी वर्क शाप की सभी महिला एवं पुरुषों ने अहम भूमिका निभाई है 

कोयला श्रमिक संघ सीटू जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद , नफरत की राजनीति परस्त करो ,लोकतंत्र बचाओ ,संविधान बचाओ देश बचाओ महिलाओं के सम्मान की रक्षा करो।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget