केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित publicpravakta.com


केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित


संतोष चौरसिया


जमुना कॉलरी :-  केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी में आज एस.ई.सी.एल. जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक  श्री एच. एस. मदान की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामित अध्यक्ष श्री अंशुमन पटनायक, कानूनी सहायक श्री डी.के. तिवारी, कार्मिक  प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार राय, तकनीकी सदस्य श्री आर. ए. वर्मा, श्री राहुल राव,  शिक्षाविद प्राचार्य श्री भागवेन्द्र सिंह चौहान, शिक्षक प्रतिनिधि श्री सोहनलाल बसोने एवं सचिव के रूप में विद्यालय प्राचार्य श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा की गई। विद्यालय के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी निर्णय लिए गए। जैसे विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे, 

विद्यालय में बालवाटिका कक्षाओं की शुरुआत एवं प्रबंधन, विद्यालय में खेलकूद की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास एवं प्रगति के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विद्यालय प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है। बैठक में विद्यालय के विकास एवं प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थान है और एस.ई.सी.एल द्वारा सदैव विद्यालय हित मे निर्णय लिये जाते हैं , जिसके लिये प्राचार्य ने एस.ई.सी.एल प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

यह बैठक विद्यालय के विकास एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के अंत मे विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अजमल खान द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget