यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 12 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज publicpravakta.com


यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 12 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज


अनूपपुर /अमरकंटक : - थाना अंतर्गत ग्राम नोनघटी में यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई। घटना के बाद पिकप सवार लोगों में चीख पुकार मच गई, घटना में 12 से अधिक पिकअप सवार घायल हो गए। जिन्हें पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर छत्तीसगढ़ के मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। नोनघाटी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से घायलों को पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget