जयश्री के नारा से गुंजायमान हुआ जनजातीय विश्वविद्यालय publicpravakta.com

 


जयश्री के नारा से गुंजायमान हुआ जनजातीय विश्वविद्यालय


अनूपपुर :- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में सुबह 10:30 बजे प्रो श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी और विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती शीला त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती और कलश-पूजा के साथ "श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा" समारोह संपन्न हुआ। तिलकामांझी चौराहा से प्रशासनिक भवन होते हुए "श्री राम-प्रभातफेरी" विश्वविद्यालय हनुमान मंदिर परिसर गई। "श्री राम-महाप्रसाद" को सभी छात्र-छात्राओं ने ग्रहण किया। भगवान श्रीराम अर्थात भारत की सांस्कृतिक विरासत, आदर्श जीवन एवं उसके महत्व एवं समझने का यह स्वर्णिम अवसर पर छात्रों ने रामत्व ग्रहण करने का संकल्प लिया है। विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके शोभा यात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया। रथ में भगवान राम दरबार की मनोहर झांकी सजाई गई। यह शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से रवाना हुई इस शोभायात्रा में 11 छात्राएं अपने सिर पर कलश रखकर, 11 छात्राएं अपने हाथ में छोटा हवन प्रज्जवलित करके बैंड बाजे के साथ रवाना हुई इस मौके पर बैंड बाजे की धुन पर सभी राम भक्त रामधनी करते हुए जय जय श्री राम के नारे लगाये। इस मौके पर जगह-जगह परिसर के प्रोफ़ेसर के द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही शोभा यात्रा में जगह-जगह पटाखे भी छोड़े गए। इस मौके पर कुलपति एवं उनके पत्नी के द्वारा भगवान राम का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए और सभी राम भक्तों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सभी अपने घर मंदिर प्रतिष्ठान पर राम ध्वज व अपने-अपने घर पर दीपक जलाए और दीपावली की तरह मनाए। इस मौके पर छात्र - छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में राम झांकी में प्रमुख रूप से  आस्था पांडे, चांदनी, पावनी ताम्रकार, यशस्वी, अपर्णा कारुणिक, नामी मिश्रा, शिविका सैनी,  कलश में आस्था मिश्रा, शिवांगी शुक्ला, अर्पिता सिंह परिहार, श्रुति केशरवानी, संध्या राठौड़, सोनल वर्मा, दीपिका, अंशिका गर्ग, संध्या चौधरी, रेखा यादव, दिव्य विश्वकर्मा, अंजलि सिंह बघेल सम्मिलित थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget