पूरी सादगी के साथ पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने मनाया जन्म दिवस publicpravakta.com


पूरी सादगी के साथ पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने मनाया जन्म दिवस 


अनूपपुर :-  जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा  2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर मे महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ-साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी का 75 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। 

          इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक जीवन पर विचार रखते हुए कहा कि अनूपपुर की जनता ने उनके परिवार को अपार सम्मान दिया,राजनीतिक जीवन में आने के बाद पहला प्रयास नगर का विकास था,नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए प्रतिदिन प्रातः नगर मे पैदल घूम-घूम कर नगर को व्यवस्थित कराना पहला प्रयास था।उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सभी नाराजगी को दूर कर सभी एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करें।

           इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी  भगवती प्रसाद शुक्ल ने भी श्री त्रिपाठी के राजनीतिक  जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी नगर के विकास के लिए सदैव कार्य करते थे।नगर पालिका अनूपपुर में उनके कार्यकाल के दौरान संभाग की पहली हाई मास्क स्ट्रीट लाइट अनूपपुर में लगाई गई।जो आज भी नगर को जगमग करती है।साथ ही पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,काँग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह,वासुदेव चटर्जी लक्ष्मण राव आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।   

          इस अवसर पर जैतहरी जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह, दीपक पांडे,राजेश द्विवेदी,अखिलेश सिंह,आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास मंसूरी,रामाधार बैगा,पुरुषोत्तम चौधरी, रियाज खान,अयोध्या पटेल,उमेश राय,संजय सोनी आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


जरूरतमंदों को किया फल वितरित


पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने अपने जन्म दिवस पर जरूरतमंदों को फलों का वितरण अपने हाथों से किया।एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर काफी संख्या में उनके साथ कांग्रेस जन उपस्थित थे।


भगवा पार्टी के  द्वारा शाल श्री फल से सम्मान


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी द्वारा श्री त्रिपाठी के निवास में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जन्मदिन के अवसर पर शाल श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

                 साथ ही उनसे राजनैतिक अनुभव प्राप्त किया।

ज्ञातव्य हो की श्री त्रिपाठी अनूपपुर जिले की राजनीति मे एक लंबा अनुभव रखते हैं।चाहे वह नगरीय निकाय चुनाव, विधानसभा या लोकसभा चुनाव की प्रत्येक चुनाव का उन्हें अच्छा अनुभव है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget