जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं और जनता में दिखा उत्साह -- मनोज द्विवेदी publicpravakta.com


जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं और जनता में दिखा उत्साह -- मनोज द्विवेदी


जमुनिहा से बरबसपुर की सफल यात्रा पर जताया आभार


कोतमा :-  कोतमा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कोतमा विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध गणमान्य जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी को जनता के आशीर्वाद का सच्ची हकदार बतलाते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि सेमरिया चौक, देवगंवा, बुढानपुर, कोतमा, दारसागर तिराहा, पोंडी, चोंडी ,गंभिरवाटोला से लेकर बरबसपुर तक जिस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा में जन सैलाब उमड़ा उससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढा है। 12-13 सितंबर मंगलवार, बुधवार को कोतमा विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के लिये भव्य स्वागत् की तैयारियाँ की गयी थीं। लोगों ने आशीर्वाद प्रदान कर यह साबित किया कि मध्यप्रदेश में जनता के आशीर्वाद की सच्ची और योग्य हकदार सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, सतना सांसद गणेश सिंह, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के साथ सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र की जनता की उपस्थिति में  जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की प्रबुद्ध जनता का जिस तरह से आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है ,उससे कांग्रेस परेशान हो गयी है। श्री द्विवेदी ने कहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत् के लिये सेमरिया, देवगंवा, बुढानपुर, कोतमा में हजारों लोग भारी बारिश के बाद भी देर रात तक इंतजार में खडे रहे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता से कांग्रेस बौखला गयी है। जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता में आशीर्वाद यात्रा को लेकर उत्साह है उससे जनता में भाजपा सरकार की लोकप्रियता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। 


उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिये क्षेत्र की गणमान्य जनता, पत्रकार बन्धुओं,कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ सांसद हिमाद्री सिंह, जितेन्द्र लटोरिया, रामलाल रौतेल, डा राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष हनुमानगर्ग, राजू जायसवाल, गयाबोध मिश्रा, राजेश सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील उपाध्याय, भूपेन्द्र महरा, राजेश कलशा , के के सोनी ,आशीष पयासी के साथ सभी पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रदान की हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget