बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल पिछड़ों वर्गों के मसीहा रहे - सुनील सराफ publicpravakta.com


बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल पिछड़ों वर्गों के मसीहा रहे - सुनील सराफ


 कांग्रेस भवन अनूपपुर में जिला पिछड़ा वर्ग के द्वारा मनाई गई जयंती            


अनूपपुर :-  दिनांक 25 अगस्त 2023 को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में स्व  बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कोतमा विधायक सुनील सराफ,विशिष्ठ अतिथि  प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  विश्वनाथ सिंह, जनपद जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह, कांग्रेसी नेता आशीष त्रिपाठी, रेलवे यूनियन के लक्ष्मण राव रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मे सर्वप्रथम अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्र में माल्यार्पण करते हुए और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया तत्पश्चात मंडल जी के जीवनी पर सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी  ने कहा की   बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल एक भारतीय राजनेता थे जो भारतीय संसद के सदस्य, बिहार के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता व अध्यक्ष रहे। बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। वे जाने-माने अधिवक्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रासबिहारी मंडल व श्रीमती स्वर्गीय सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। आपकी मृत्यु पटना में 13 अप्रैल 1982 को हुआ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया बीपी मंडल ने राम मनोहर लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के द्वारा चलाये गए समाजवादी आंदोलन में उन्होंने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। कम समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इस दौरान उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें सदैव समाज के लोग याद करेंगे। उसके पश्चात विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह ने कहा कि मंडल आयोग के माध्यम से पिछड़े वर्गों को 27% आरक्षण की सिफारिश करने वाले वह महान  समाजसेवी एवं अग्रणी नेता थे अनूपपुर कांग्रेस के पिछड़े वर्ग के जिला  अध्यक्ष राजन राठौर ने मंडल जी को नमन करते हुए उन्हें पिछड़े वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले और अधिकार दिलाने वाले नेता के रूप में सुशोभित किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि की आसंदी से कोतमा विधायक सुनील सराफ के द्वारा बताया गया कि आज बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की 105 वी जयंती है, मैं आपको नमन करते हुए आपके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े वर्गों के लिए संघर्ष करते हुए कमलनाथ की सरकार ने 27% आरक्षण देने के लिए कानून बनाया परंतु यह भाजपा की सरकार इस कानून को लागू करने में बिफल रहा है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी संकल्पित है कि जैसे ही हम सरकार पर आएंगे हमारे द्वारा बनाए गए कानून को पिछड़ा वर्गों के उत्थान के लिए लागू करेंगे । बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल पिछड़ा वर्ग को  मजबूत करने के लिए  संकल्प लिया मंडल कमीशन में 27% आरक्षण की व्यवस्था करते हुए हम पिछड़े वर्गों के मसीहा के रूप में स्थापित हुए और अंत में जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रजन राठौर के द्वारा और प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के अनुमोदन के पश्चात  जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की कमेटी को पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन रेलवे मजदूर कांग्रेस के युनियन नेता लक्ष्मण राव ने किया और   पिछड़ा वर्ग को जिले में मजबूत करने का सभी पदाधिकारियों ने संकल्प दिलाया और अंत में सेवा दल के प्रशिक्षक एहसान अली के द्वारा समूहिक राष्ट्रगान   के माध्यम से कार्यक्रम की  समाप्ति हुई ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget