स्वतंत्रता दिवस पर रामनगर में पुलिस ने किया एकल बेसहारा वृद्धजनों का सम्मान publicpravakta.com


स्वतंत्रता दिवस पर रामनगर में पुलिस ने किया एकल बेसहारा वृद्धजनों का सम्मान


 अनूपपुर/राजनगर  :- थाना रामनगर में स्वतंत्रता दिवस झंडारोहण के समय थाना क्षेत्र के एकल बेसहारा वृद्ध जनों को थाना आमंत्रित किया जाकर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 टी. आई. रामनगर अरविंद जैन ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र निवासी एकल वृद्धजन  तुलसीराम पटेल पिता तिलक राम पटेल उम्र करीब 70 साल निवासी बाजार दफाई राजनगर, लखनलाल गुप्ता पिता स्वर्गीय विश्वनाथ गुप्ता उम्र करीब 71 साल निवासी बांग्ला दफाई राजनगर , श्रीमती बुटानिया बाई  पति श्री राम प्रजापति उम्र करीब 70 साल निवासी राजनगर , श्रीमती बुधनी बाई पति स्वर्गीय जोखू कोल उम्र करीब 67 साल निवासी चेक पोस्ट रामनगर, श्रीमती इंद्रनिया बाई पति स्वर्गीय द्वारिका उम्र करीब 75 साल निवासी रामनगर जिनके परिवार में अब कोई भी नहीं है  एवं अकेले रहकर अपना गुजर-बसर करते हैं,  उनके घर पर थाने का शासकीय वाहन भेजकर सम्मान पूर्वक थाने में आमंत्रित किया गया एवं  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहन के पश्चात  टी. आई. रामनगर अरविंद जैन एवं पुलिस बल द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल , साड़ी एवं शॉल प्रदान किया जाकर सम्मानित किया गया।  थाना रामनगर क्षेत्र में   बेसहारा एकल रहने वाले उक्त वृद्ध जनों को उनकी मदद और सुरक्षा का  पुलिस द्वारा वचन दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस से सम्मान और अपनापन पाकर वृद्धजनों का मन प्रफुल्लित हो गया। टीआई रामनगर अरविंद जैन के साथ  उपनिरीक्षक श्यामलाल मरावी, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक वेद प्रकाश चंदेल, सहायक उपनिरीक्षक अजमेर सिंह , प्रधान आरक्षक योगेंद्र मिश्रा,  संजीव त्रिपाठी, अरविंद सिंह,  सनत द्विवेदी  एवं आरक्षक राहुल प्रजापति , कपिल देव , सीमा भलावी ने सभी एकल बेसहारा  वृद्धजनों  के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget