अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुँचे पुष्पराजगढ़ विधायक, सीधी पेशाबकांड को लेकर जताया विरोध publicpravakta.com


अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुँचे पुष्पराजगढ़ विधायक, सीधी पेशाबकांड को लेकर जताया विरोध 


अनूपपुर :-  मानसून सत्र के दूसरे दिन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस विधायक के सिर पर गोल टोपी,खुमरी और कंबल का कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे।आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के अनोखे अंदाज को देखकर हर कोई हैरान था।वे सिर पर वॉटरप्रूफ टोपी,खुमरी और कंबल कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे।इस तरह से आदिवासी विधायक सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किये।उन्होंने कहा कि सत्ता की मद में चूर भाजपा कुछ भी कर सकती हैं।वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर कर विधानसभा में जा रहे हैं।अगर उनके ऊपर भी कोई पेशाब करता है तो खुमरी और कंबल उन्हें बचा लेगी।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने सीधी पेशाब कांड का आरोप भाजपा पर लगाया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक कुछ भी कर सकते हैं साथ ही भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget