कार्यकर्ताओं को संगठित करने हेतु जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में की गई बैठक publicpravakta.com


कार्यकर्ताओं को संगठित करने हेतु जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में की गई बैठक


अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ उन्हें सक्रिय भूमिका में लाने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तथा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटे के द्वारा जैतहरी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत चोलना, कुकुरगोडा, कल्याणपुर, पपरोडी तथा अन्य ग्राम पंचायतों के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर बैठकों का आयोजन पिछले दिनों किया गया जहां पर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने का कार्य किया गया तो वही क्षेत्र की युवा शक्ति को भाजपा की विचारधारा से बड़े पैमाने पर जोड़ने का कार्य पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण किया गया ।समूचे जैतहरी मंडल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला के उपाध्यक्ष जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है ।बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी से कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस को अवगत कराया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के मार्गदर्शन में जैतहरी मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में भाजपा को मजबूत करने की दिशा में अभियान चलाकर संगठन की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का  कार्य करने के साथ ही उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget