पर्व की तरह 694 बूथों पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस - रामदास पुरी publicpravakta.com


पर्व की तरह 694 बूथों पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस  - रामदास पुरी


कार्यकर्ता पदाधिकारी सुनेंगे प्रधानमंत्री का संदेश और करेंगे दीवार लेखन


 अनूपपुर :-  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  अटलबिहारी वाजपेयी  के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा दल है और 16 राज्यों में उसकी सरकारें हैं। पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद तक पार्टी के कार्यकर्ता पदस्थ हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में पार्टी की सरकार ने देश को सुशासन देते हुए दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है और प्रत्येक बूथ पर इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि इस दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष  का मार्गदर्शन मिलेगा, तो सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तक पार्टी के लिए दीवार लेखन तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कही। 


भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि अनूपपुर जिले  में बूथ सशक्तीरण अभियान चल रहा है। इस दौरान बूथों को डिजिटल बनाया जा रहा है, तो पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं। इस दिशा में कुछ काम बाकी है और जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी ने अपने संगठन तंत्र की जो नेटवर्किंग की है, उसका प्रकटीकरण भी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर होगा। 


ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा स्थापना दिवस


जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान जो विस्तारक निकले हैं, वे 5 अप्रैल को बूथों पर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 6 अप्रैल को 694 सभी बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय , डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इसके उपरांत प्रधानमंत्री  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  का संबोधन होगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ता भी अपने विचार रखेंगे। स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर दीवार लेखन होगा, जिसमें शामिल होकर बूथ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तक दीवार लेखन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया जाएगा इस दौरान समाज के समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।


पर्व की तरह मनाया जाएगा स्थापना दिवस


भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने बताया कि एक पर्व की तरह भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 को सुबह 9:00 बजे से मनाए जाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा झंडा वंदन के साथ कार्यक्रम के पश्चात पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को सूचित किया गया है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget