आपसी विवाद में युवक की हत्या ,आरोपी फरार publicpravakta.com

 


आपसी विवाद में युवक की हत्या ,आरोपी फरार


अनूपपुर/ राजेंद्रग्राम :- थाना अंतर्गत 26 वर्षीय युवक की पत्थर पटक और गला दबा कर निर्मम हत्या दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया हैं। वही आरोपी फरार अभी तक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजेन्द्रग्राम के ग्राम सरवाही के कमल कुमार साहू पुत्र संतराम साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 मार्च की सुबह 11.30 बजे राजेन्द्र कुमार यादव एवं राकेश कुमार यादव के किराना ठेला के सामने रोड सरवाही में खड़े थे। तभी गांव का ही पूरन सिंह मरावी आया और राजेन्द्र कुमार यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा कर विवाद करने लगा और वहीं पड़े पत्थर को उठाकर राजेन्द्र यादव को मारा। जो राजेन्द्र यादव को नहीं लगा। तब वह राजेन्द्र कुमार यादव से लिपट कर उसका गला पकड़ कर रोड में पटक दिया तथा गला को दबा कर उसके छाती पर के ऊपर चढ़ गया था। राजेन्द्र कुमार यादव बेहोश हो गया। तब मैं दोड़कर पूरन सिंह को पकड़ लिया। तब तक गांव के नील्लू एवं सोनू कुमार यादव सहित गांव के कई लोग आ गए। तब तक पूरन सिंह मरावी वहां से भाग गया। राजेन्द्र कुमार यादव को बेहोशी हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेन्द्रग्राम लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मर्ग कायम का जांच में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget