कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिनांक 9 से कोतमा गांधी चौक से प्रारंभ होकर 12 को चंदन घाट तक-फुन्देलाल सिंह मार्को publicpravakta.com


 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिनांक 9 से कोतमा गांधी चौक से प्रारंभ होकर 12 को चंदन घाट तक-फुन्देलाल सिंह मार्को


अनूपपुर :-  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिले के समस्त कांग्रेश मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, समस्त मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष गण, विधानसभा कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ के समस्त कांग्रेस जन को जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी सांसद सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा 2500 कि.मी. दूरी तय कर 12 राज्य एवं 2 केन्द्रशासित प्रदेशों से होकर 150 दिन की यात्रा तय कर रहे है।मध्यप्रदेश कांग्रेश कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा दिनांक 09/11/2022 से 12/11/2022 तक अनूपपुर जिले के कोतमा से आज दिनांक 09/11/2022 को प्रातः 9 बजे गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर दिनांक 12/11/2022 को जिला डिडोरी सीमा चंदन घाट में भारत जोडो यात्रा ओमकार सिंह मरकाम को राष्ट्रीय ध्वज एवं भारतीय संविधान सौंपा जायेगा।

                भारत जोडो यात्रा अभियान भारत जोड़ो प्रभारी रमेश सिंह समन्वयक के नेतृत्व में दिनांक 09/11/2022 को प्रातः 9:00 बजे गांधी चौराहा कोतमा से प्रारंभ होगी जिसमें सुनील सराफ,नागेन्द्र नाथ सिंह,रिंकू मिश्रा,गुडडू चौहान शामिल रहेंगे।यात्रा दोपहर 12 बजे बदरा पंचायत पहुंचेगी जहां पद यात्रियों का मध्यान्ह भोजन गुड्डू मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस नमस्ते करेंगे तत्पश्चात यात्रा रात्रि 7 बजे फुनगा पहुंचेगी जहां गाधी चौपाल लगाई जाएगी एवं रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था मुन्ना सिंह करेंगे।इसके पश्चात 10 नवंबर 2022 को प्रातः 9 बजे फुनगा से नाश्ता चाय के बाद प्रस्थान करेगी दोपहर 12 बजे अनूपपुर आगमन होगा। अनूपपुर में सर लगन पैलेस में रामखेलावन राठौर, मयंक त्रिपाठी, उमेश राय, राघवेन्द्र पटेल यात्रा का मोर्चा संभालेंगे।शाम 6 बजे यात्रा का किरर आगमन होगा जहां जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह स्वल्पाहार की व्यवस्था करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे यात्रा लांग्घाटोला पटना पहुंचेगी यहां रात्रि भोजन एवं विश्राम करेगी यहां भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी संतोष पांडे व्यवस्था करेंगे। 11 नवंबर 2022 को प्रातः 9 बजे पटना लाग्घाटोला से प्रस्थान कर शिवरीचदास राजेन्द्रग्राम के लिए दोपहर 1 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक निवास किरगी में मध्यान भोजन करेंगे।पदयात्रा शाम 6 बजे ग्राम देवरा पंचायत भवन में रात्रि भोजन एवं विश्राम करेंगे जिसकी व्यवस्था सुखराम सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेंगे।12 नवंबर 2022 को प्रातः 9 बजे ग्राम देवरा से प्रस्थान कर यात्रा दोपहर 1 बजे

लीला टोला पहुंचेगी जहां मध्यान भोजन करेगी यहां पर

दोमन सिंह सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष,सुखराम सिंह, सवर सिंह मंडल अध्यक्ष व्यवस्था करेंगे।शाम 6 बजे पदयात्रा

चंदन घाट पहुंचेगी जहां राष्ट्रीय ध्वज एवं संविधान ओमकार सिंह मरकाम जी को सौंपा जाएगा।

                    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने कांग्रेस जनों से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget