कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के घोषित प्रत्यासी भाजपा में शामिल publicpravakta.com


 कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के घोषित प्रत्यासी भाजपा में शामिल


अनूपपुर :- 17 अक्टूबर 2022 जिले के तीन नगरीय निकाय के  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के होने वाले चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी  उफान पर है तो नगर परिषद बरगवां में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की उम्मीद अब साफ दिखने लगी है,  कांग्रेस ने नगर परिषद बरगवां अमलाई में जिन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने हेतु अपना प्रत्याशी घोषित किया था वही प्रत्याशी कांग्रेश का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए है , कांग्रेस के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है , कोतमा में कांग्रेस ने भाजपा के एक पार्षद को तोड़कर जो बढ़त हासिल की थी आज बरगवां में भाजपा ने कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी सहित तीन पार्षदों को पार्टी में शामिल कराकर कांग्रेस को बैकफुट में खड़ा कर दिया है  ।नगर परिषद बरगवां अमलई में कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं उपाध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ.राज तिवारी ने निर्वाचन के पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है,इनके साथ वार्ड क्रमांक 10 की की पार्षद श्रीमती सविता बैगा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम ली है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget