पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा में की समीक्षा बैठक publicpravakta.com


पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा में की समीक्षा बैठक


(पुष्पेंद्र रजक)


 अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ :-  स्व सहायता भवन राजेंद्र ग्राम में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके जी एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम की अध्यक्षता में रखी गई।


भारत माता की छात्राचित्र पर किया गया दीप प्रज्वलित


बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर उनके द्वारा किये गये कार्यो का अनुसरण करते हुये उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।


पित्र पुरुषों को नमन करते हुये उन्हें किया गया याद


कार्यक्रम को गति देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि नवल नायक के द्वारा बताया गया की आज पितर का तीसरा दिन है। ऐसे में हमें भाजपा के पित्र पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान पुरुष जिन्होंने जनसंघ की स्थापना की जो आज उभर कर भाजपा के नाम से सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बनकर खड़ी है। हम ऐसे पित्र पुरुषों को नमन करते है ऐसे महान पुरुष जिन्होंने  अंत्योदय योजना का शुभारंभ किया जिनका सिर्फ एक ही  उद्देश्य था की अंतिम छोर में बसे हर उस व्यक्ति का उदय होना चाहिए एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।


क्षेत्र की हर समस्या के निराकरण कराने का करूंगी अथक प्रयाश


 शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह जी ने कहा की हमें गर्व है की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महान ब्यक्ति है जिन्हें पूरे देश की चिंता है जो सभी सांसदों से वन टू वन बात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछते हैं एवं उसमें अमल भी करते हैं उन्होंने कहा की आपकी जो भी समस्या हो आप मुझे अवगत कराइये मैं वादा करती हूं की आपकी हर समस्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास करूंगी क्षेत्र के विकास के लिये संकल्पित हूं।


बूथ मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे -: संपतिया उईके


पूर्व राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा की यदि हमें विधानसभा चुनाव जीतना है तो हमें पुरानी गलतियों को भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा एवं बूथ समिति  को मजबूत करना होगा आज 275 बूथ समितियां काम कर रहे हैं। अगर हमारा बूथ मजबूत है तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं की विधानसभा में हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा की आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से लगातार कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है उक्त सभी कार्यक्रम हमे बूथ स्तर पर करना है। बूथ मजबूत तो हम मजबूत हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित


 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमति प्रमोद मिथलेश मरावी पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम पूर्व जनपद अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम जिला मंत्री अंजना कटारे नवल नायक सांसद प्रतिनिधि विक्की द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि इंद्राणी सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्जुन सिंह सरपंच किरगी जागेश्वर चंद्रवंशी भाजपा महामंत्री गजेंद्र रजक भाजपा मीडिया प्रभारी दरोगा सिंह जिला पंचायत सदस्य नरेश मिश्रा किसान मोर्चा जिला मंत्री शशांक शेखर जायसवाल प्यारे लाल कुशवाहा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश पाठक महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जयंती मिश्रा महिला मोर्चा महामंत्री गंगोत्री रजक सुषमा रोमलता चंद्रवती सत्यभामा सिंह चंद्रवती मसराम पुनीत सिंह देवकी सिंह संगीता महोबिया राजरानी शर्मा कलावती लालता सिंह रामप्रभाव गोयल प्रेम कुमार भगवान दास इंदल प्रसाद ललित कुमार लोक सिंह जमुनादास सरपंच धरहर कला छोटे सिंह ललन सिंह विपिन मलैया जनपद सदस्य  समीर मानिकपुरी विष्णु दास भूरा जवाहर सोहन सिंह अजय कुमार खुमान सिंह शीतल कुमार कल्याण प्रभाकर जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र जायसवाल प्रशांत सिंह अरुणेंद्र कुमार अरविंद सिंह इंद्रपाल केवट  घनश्याम सिंह संग्राम सिंह एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget