*जीवंत विद्यालय विषय पर जीवंत शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन publicpravakta.com


जीवंत विद्यालय विषय पर जीवंत शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन


अनूपपुर :- जिला अनूपपुर- जीवंत विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण विषय पर ऑनलाइन  जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद दिनांक 24 सितंबर 2022 को आयोजित किया गया। जिले में अपने स्कूलों में प्रिंट समृद्ध संसाधनों, टी. एल. एम.  एवम बाला का उपयोग  करते हुए अपनी कक्षा को जीवंत बनाने वाले शिक्षको ने अपने टी. एल. एम. एवम विद्यालय की गतिविधियों के वीडियो के माध्यम से अन्य शिक्षको को अनुभव साझा कर इस शैक्षिक संवाद को द्विपक्षी व जीवंत बना दिया। 

वही  संवाद में जुड़े BAC,CAC, ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उत्कृष्ट कार्य कर रहे विद्यालयों के उदाहरण के माध्यम से अन्य शिक्षको को प्रेरित किया। सहजकर्ता ,DRG, KRP  ने जीवंत कक्षा व प्रिंट समृद्ध वातावरण स्पष्ट करते हुए, प्रिंट समृद्ध वातावरण में छात्रों की सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाए ? पर  प्रश्नों के माध्यम से शैक्षिक संवाद को सहज,सरल और रोचक बनाते हुए उद्देश्यपूर्ण बनाया। शिक्षको ने चेट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देकर व प्रश्न पूछकर द्विपक्षीय संवाद किया तो संवाद को उपयोगी व सार्थक बताया। 

संवाद को सार्थक बनाने के लिए  सम्पूर्ण संवाद के तकनीकी रूप से निर्बाध व सफल संचालन हेतु जैतहरी ब्लॉक की आकादमिक व  तकनीकी दल एवम पीपुल ग्रुप का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद के संयोजक  श्री संतोष तिवारी जिला शिक्षा केन्द्र  रहे।  संवाद का आयोजन डीपीसी श्री हेमंत खैरवाल के निर्देशन में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget