राजेंद्रग्राम में बनेगा भगवान परशुराम भवन , पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह ने की 5 लाख देने की घोषणा publicpravakta.com


 राजेंद्रग्राम में बनेगा भगवान परशुराम भवन , पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह ने की 5 लाख देने की घोषणा


अनूपपुर :- अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस के अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल  सिंह मार्को के द्वारा अपने विधायक निधि से 5 लाख रुपए राजेंद्रग्राम में भगवान परशुराम भवन बनाने के लिए देने की घोषणा की।उन्होंने जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा से बात करते हुए यह घोषणा की। विधायक जी ने कहा कि अमरकंटक पर्यटन स्थल है राजेंद्रग्राम में भगवान परशुराम भवन बन जाने से एक और जहां समाज के कार्यों में उसका उपयोग होगा वही सामूहिक उपनयन संस्कार, सामूहिक कन्या विवाह, नर्मदा परिक्रमा में आए हुए साधु संतों को ठहरने की व्यवस्था आदि में परशुराम भवन का उपयोग किया जा सकेगा।भगवान परशुराम के नाम से परशुराम भवन बनने की घोषणा से जिले के ब्राह्मण समाज के द्वारा विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ब्राह्मण समाज ने कहा कि पुष्पराजगढ़ विधायक हमेशा सर्व धर्म समाज की उन्नति एवं एवं प्रगति की सोच रखते है। उन्होंने विधायक जी को आशीर्वाद दिया कि वह उत्तरोत्तर आगे बढ़े एवं जनता की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दें।जिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी जी ने जिले में पहला परशुराम भवन विधायक जी की पहल से राजेंद्रग्राम में बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहां की अमरकंटक यात्रा में आए हुए विप्र बंधुओं को रुकने ठहरने की सुविधाजनक स्थल प्राप्त हो जाएगा।निश्चित ही विधायक जी की यह पहल प्रेरणादायक है।विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम के नाम से भवन बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया है एवं विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।जिसमें प्रमुख रुप से पुष्पराजगढ़ जनपद उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा, आशीष त्रिपाठी,जिला आर्यावर्त  ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, विनोद पांडे, विद्याधर पांडे,ब्रजभूषण शुक्ला, रामनारायण द्विवेदी, एडवोकेट चंद्रभूषण त्रिपाठी,दिनेश मिश्रा, सुजीत मिश्रा, बाबूलाल पाठक, मनोज द्विवेदी, राकेश शर्मा,सीता शरण मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, राकेश गौतम, किशन मिश्रा, शशांक मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा,अजय मिश्रा,मुकेश मिश्रा, अमित शुक्ला,राजेश शुक्ला,रामजी मिश्रा,धर्मेंद्र कांत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा कोतमा, संदीप गर्ग,आदि लोगो नै बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget