मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे publicpravakta.com


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे


अनूपपुर : - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 अप्रैल 2022 को अनूपपुर‌ जिले के अमरकंटक के प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से 24 अप्रैल 2022 को प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9:05 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर एयरपोर्ट से प्रातः 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 9:55 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक पोढ़की जिला अनूपपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:55 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget