बूथ पर त्रिदेव के हाथों में होगी भाजपा की कमान :-डॉ राजेश मिश्रा publicpravakta.com 

 


बूथ पर त्रिदेव के हाथों में होगी भाजपा की कमान :-डॉ राजेश मिश्रा 

प्रत्येक मंडल पर होगा त्रिदेव प्रशिक्षण 2022 का आयोजन:- बृजेश गौतम 

अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में बूथ पर त्रिदेव प्रशिक्षण 2022 का आयोजन प्रत्येक मंडल स्तर पर आगामी समय में 30 अप्रैल से लेकर 1 मई के बीच किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसको लेकर 23 अप्रैल 2022 को प्रशिक्षण देने वाले सभी पदाधिकारियों को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने अजीवन सदस्यता निधि की समीक्षा करते हुए आगामी समय में होने वाले मंडल स्तर पर त्रिदेव प्रशिक्षण 2022 की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि प्रशिक्षण में बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री एवं बीएलओ प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक प्रभारी विस्तारक इन सभी को भी संगठन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण वर्ग 3 सत्र में संपन्न होगा प्रशिक्षण को आयोजित करने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन दिया गया ।

कार्यशाला को भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर काफी मेहनत की है और आगे भी इस दिशा में काम करने के लिए संगठन रणनीति तैयार कर रहा है भाजपा का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर 51% मतदान भाजपा के पक्ष में कराया जाए आज देश की सबसे बड़ी पार्टी यदि भाजपा बनी है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं का ही योगदान है हमारा उद्देश्य राष्ट्र प्रथम और समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना, भाजपा के हर कार्यकर्ता की समाज के अंदर एक अलग पहचान होनी चाहिए जिससे कि समाज के अंदर भाजपा की विचारधारा और छवि से लोग प्रभावित हो, बूथ पर भाजपा के त्रिदेव की होगी कमान जिनके माध्यम से संगठन की सारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यशाला में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जितेंद्र सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता तथा सभी मंडलों से आए हुए मंडल अध्यक्ष और जिले के प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget