हमारी लड़ाई विचारधारा की,  जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं :- विनोद गोटिया publicpravakta.com


 हमारी लड़ाई विचारधारा की,  जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं :- विनोद गोटिया 


भाजपा कार्यालय में दो कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्रियों का हुआ भव्य स्वागत


 अनूपपुर  :- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अनूपपुर में 8 फरवरी 2022 को प्रदेश के दो दिग्गज कैबिनेट मंत्री  दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया एवं महिला वित्त विकास विभाग निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के अनूपपुर प्रथम जिला प्रवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम सहित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और इसके पश्चात संगठन की बैठक संपन्न हुई ।जिसमें जिले भर के आपेक्षित जिला पदाधिकारी सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ,स्वागत समारोह में मंचासीन अतिथि विनोद गोटिया अमिता चपरा अनुपम अनुराग अवस्थी बृजेश गौतम अनिल गुप्ता, आधाराम बैस्य, अखिलेश द्विवेदी ,जितेंद्र सोनी सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया 


जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत 


अनूपपुर जिले के प्रथम प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया एवं महिला वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का शाल श्रीफल से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने स्वागत करते हुए कहा कि दोनों ही अतिथि भारतीय जनता पार्टी संगठन में लंबे समय से काम करते हुए अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और ऐसे कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सरकार द्वारा दी गई है वह अपने आप में महत्वपूर्ण है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ विस्तार योजना को लेकर किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी अतिथियों के समक्ष रखी 


भाजपा के विस्तार हेतु सभी लोग कार्य करें 


महिला वित्त विकास विभाग निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसकी निगाहें हर कार्यकर्ता पर होती हैं और समय पर उसको प्रतिफल मिलता  है 40 वर्षों के संघर्ष के बाद पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है इस जिम्मेदारी को पूरा करने का मैं प्रयास करूंगी विभाग से संबंधित जो भी कार्य होंगे प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे भाजपा के हर कार्यकर्ता को संगठन के विस्तार के लिए काम करने की आवश्यकता है ,चिंता पार्टी के लोग करते हैं और समय पर संगठन कार्यकर्ता का सम्मान भी करता है क्षणिक लाभ के चक्कर में कई बार कार्यकर्ता पथ से भ्रमित हो जाता है पर हमें ऐसा नहीं करना है हम सभी को संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करना है ।


अमरकंटक की बदलेगी तस्वीर


 मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने कहा कि अनूपपुर जिला के पवित्र नगरी अमरकंटक की तस्वीर आने वाले समय में अलग दिखाई देगी उन्होंने बताया कि 50 करोड़ रुपए की लागत से अमरकंटक अमरकंटक में कई कार्य संपादित हो रहे हैं सौंदर्य करण से लेकर विभिन्न कार्य प्रारंभ किए गए हैं आने वाले समय में अमरकंटक का स्वरूप अलग दिखाई देगा उन्होंने कहा उनके माध्यम से अनूपपुर जिले और अमरकंटक के विकास के लिए जो आवश्यकता होगी वह पूरा करेंगे बूथ विस्तार योजना को लेकर उन्होंने बताया कि संगठन का यह महत्वपूर्ण कार्य रहा जिसके आधार पर एक ऐसा डाटा संगठन के पास होगा जिसके आधार पर अगले कई वर्षों तक पार्टी काम कर सकेगी काफी चुनौती भरा कार्य कार्यकर्ताओं को लिए बूथ विस्तार योजना का कार्य रहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया ,देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है और हम जिस विचारधारा को लेकर चल रहे हैं उस विचारधारा के माध्यम से देश के सभी धर्मों को समाहित करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे, कार्यकर्ता सभी धर्मों का सम्मान करें सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ना हम सबकी जिम्मेदारी है सरकार हमारे लिए साधन है और उस साधन का उपयोग करते हुए देश और समाज का विकास करना हम सबकी जिम्मेदारी है पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर पहला अधिकार सभी कार्यकर्ताओं का है और जब भी आवश्यकता होगी हमारे सारे दरवाजे खुले हुए हैं 


कार्यकर्ता का हुआ सम्मान 


भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ विस्तार योजना को लेकर चलाए जा रहे डिजिटल वेरिफिकेशन में बेहतर कार्य करने वाले मंडल पसान के युवा कार्यकर्ता राहुल कुशवाहा को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत 828 लोगों का डाटा कलेक्ट करने एवं बेहतर कार्य करने के लिए भाजपा जिला प्रभारी अनुपम अनुराग अवस्थी के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया


 इनकी रही उपस्थिति 


स्वागत समारोह एवं भाजपा की जिला बैठक में श्याम नारायण शुक्ला  रश्मि खरे रवि राठौर लक्ष्मीदास चौधरी मोहनी धर्मेंद्र वर्मा प्रभात मिश्रा सतीश तिवारी  हनुमान गर्ग ज्ञानेंद्र सिंह राम अवध सिंह चंद्रिका  द्विवेदी जिला मंत्री गुड़िया रौतेल ज्योति शर्मा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी शिवरतन वर्मा पुष्पेंद्र जैन सत्यनारायण सोनी प्रमोद सिंह दिनेश राठौर मुरली गौतम विजय सिंह एवं मंडल महामंत्री तथा अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे मंच का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget